दिल्ली की सीएम बनने जा रहीं रेखा गुप्ता कौन हैं, जानिए इनकी इनसाइड स्टोरी

Sandeep Kumar | Feb 20, 2025, 10:33 IST
cm-rekha-gupta-inside-story
रेखा गुप्ता बीजेपी की वो नेता हैं, जिन्हें लगातार दो बार चुनाव में शिकस्त मिली। हालांकि, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें तीसरी बार टिकट दिया और चुनाव जीतने पर उन्हें दिल्ली के सीएम का ताज पहना दिया।

दिल्ली में बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता आज 20 फरवरी को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है। रेखा अब बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।



ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली में RSS कार्यालय 'केशव कुंज' का उद्घाटन, कई दिग्गज नेता मौजूद



दिल्ली सीएम का पारिवारिक पृष्ठभूमि

ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में इस दिन शपथ लेंगे दिल्ली के नए सीएम



रेखा गुप्ता की शिक्षा

RSS से 32 साल तक जुड़ी रहीं रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। 1995-96 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और 1996-97 में इसकी अध्यक्ष रहीं। 2002 में वह भाजपा में शामिल हुईं और पार्टी की युवा शाखा की राष्ट्रीय सचिव रहीं। Rekha Gupta ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की महिला शाखा की प्रभारी के तौर पर भी काम किया है। वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।



ये खबर भी पढ़िए...नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, कई घायल



दो बार हारीं विधानसभा चुनाव

रेखा बीजेपी की वो नेता हैं, जिन्होंने लगातार दो बार चुनाव में शिकस्त हासिल की। हालांकि इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें तीसरी बार टिकट दिया और चुनाव जीतने पर उन्हें दिल्ली के सीएम का ताज पहना दिया गया। इससे पहले Rekha Gupta दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव भी हार गई थीं। वो तीन बार दिल्ली एमसीडी में बीजेपी पार्षद चुनी गईं।



ये खबर भी पढ़िए...नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग



रेखा का पार्षद से सीएम तक का सफर

रेखा का संघ और बीजेपी से पुराना नाता

हरियाणा के जींद की मूल निवासी गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। 50 वर्षीय Rekha Gupta ने मेरठ से कानून की पढ़ाई की है। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है। उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकी गुप्ता के पास प्रशासनिक अनुभव है। वह बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं। वह वर्तमान में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।



29 हजार वोटों से मिली थी जीत

Rekha Gupta ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 29 हजार 595 वोट से जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को 68 हजार 200 मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण कुमार जैन तीसरे स्थान पर रहे थे। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को ही इस सीट से जीत मिली थी। इससे पहले भी 2015 में बंदना कुमारी ने ही इसी सीट पर जीत दर्ज की थी। रेखा गुप्ता ABVP से जुड़ी रही हैं। उन्होंने डीयू छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद पर जीत हासिल की थी।



Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • आज शपथ लेंगे
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • hindi news
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
  • rekha gupta
  • delhi cm rekha gupta
  • रेखा गुप्ता