2 कंपनियों ने कम किए CNG-PNG के दाम, CNG 8 और PNG 5 रुपए सस्ती; 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर भी आज से सस्ता

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
2 कंपनियों ने कम किए CNG-PNG के दाम, CNG 8 और PNG 5 रुपए सस्ती; 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर भी आज से सस्ता

NEW DELHI. देश में नैचुरल गैस की कीमत तय करने के नए फॉर्मूले को मंजूरी के बाद आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिलने लगी है। कंपनियों ने CNG-PNG की कीमतें घटानी शुरू कर दी हैं। अडाणी टोटल गैस लिमिटेड और गेल इंडिया ने CNG में 8.13 रुपए और PNG में 5.06 रुपए की कटौती की है। वहीं आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर भी 92 रुपए सस्ता मिलेगा।



CNG-PNG की नई कीमतें लागू



CNG-PNG के दामों में हुई कटौती के बाद नई कीमतें 8 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में CNG 73.59 रुपए प्रति किलो और PNG 47.59 रुपए प्रति यूनिट मिल रही है। वहीं मुंबई में CNG 79 रुपए प्रति किलो और PNG 49 रुपए प्रति किलो मिल रही है। आपको बता दें कि CNG-PNG के दाम कम होने से करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।



अब हर महीने तय होंगे CNG-PNG के दाम



अब नए फॉर्मूले से नैचुरल गैस की कीमतें हर महीने तय की जाएंगी। पुराने फॉर्मूले में ये कीमतें हर 6 महीने में तय की जाती थीं। अब घरेलू नैचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले 1 महीने की कीमत को आधार बनाया जाएगा। पुराने फॉर्मूले में दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब की पिछले 1 साल की कीमत के औसत के हिसाब लागू होती थी।



कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से सस्ता



19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 92 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।



कहां कितने में मिल रहा कमर्शियल गैस सिलेंडर



कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम होने की दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2119.50 की जगह 2028 रुपए में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में अब ये 2132 रुपए पर आ गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1980 रुपए में मिल रहा है। इससे पहले 1 मार्च को सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़ाए गए थे।



ये खबर भी पढ़िए..



देश में कोरोना के केस बढ़ने के पीछे XBB.1.16 वैरिएंट, ये काफी तेजी से फैलता है; WHO लगातार कर रहा निगरानी



मार्च में बढ़े थे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम



पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने 1 मार्च को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं इसी समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए बढ़ाए गए थे। वहीं इससे पहले 1 जनवरी को गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था। 1 सितंबर को 91.50 रुपए सस्ता हुआ था। कमर्शियल गैस सिलेंडर 1 अगस्त को 36 रुपए सस्ता और 6 जुलाई को 8.5 रुपए सस्ता हुआ था।


Commercial gas cylinder is cheap 2 companies reduced prices png cheaper by Rs 5 cng cheaper by Rs 8 cng-png cheaper कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता 2 कंपनियों ने कम किए दाम png 5 रुपए सस्ती cng 8 रुपए सस्ती cng-png सस्ती