देश में कोचिंग का धंधा 5 साल में 12 हजार करोड़ से 30 हजार करोड़ हुआ, सरकार के आंकड़ों से बड़ा खुलासा

Sanjay Gupta | Aug 03, 2024, 16:18 IST
Share
thesootr
thesootr

देश में पांच साल पहले 2019-20 में कोचिंग का धंधा करीब 12 हजार करोड़ रुपए का था और इस पर केंद्र सरकार को 2241 करोड़ रुपए का जीएसटी मिला था। 2024 में सरकार को 5517 करोड़ का जीएसटी मिला और यह धंधा 30 हजार 653 करोड़ रुपए का हो गया...देश-दुनिया।

देश में साल भर में कोचिंग का धंधा ( coaching business ) कितना है? आप आंकड़े सुनकर चौंक जाएंगे। देश में कोचिंग का वर्तमान सालाना कारोबार 30 हजार 653 करोड़ रुपए है। इस कारोबार से केंद्र और राज्य सरकारों को जीएसटी के तौर पर 5517 करोड़ रुपए मिलता है। यह वित्त वर्ष 2024 में उच्च शिक्षा के लिए केंद्रीय बजट के आवंटन के लगभग दो-तिहाई के बराबर है। यह खुलासा पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा में हुए एक सवाल के जवाब की जानकारी X पर डालकर किया है।

पांच साल में इतना बढ़ गया धंधा

पांच साल पहले साल 2019-20 में कोचिंग का धंधा करीब 12 हजार करोड़ रुपए का था और इस पर केंद्र सरकार को 2241 करोड़ रुपए का जीएसटी मिला था। इसके बाद अब 2024 में सरकार को 5517 करोड़ का जीएसटी मिला और यह धंधा 30 हजार 653 करोड़ रुपए का हो गया।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC 2024 PRE का पेपर देने के बदले नाबालिग ने मांगे थे दो हजार रुपए , आरोपी ने यूट्यूब से सीखा था तरीका

जयराम रमेश ने यह कहा

रमेश ने अपने सोशल एकाउंट पर लिखा कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा राज्यसभा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि कोचिंग संस्थानों से GST संग्रह 2019-2024 के बीच तेजी से बढ़कर 2,241 करोड़ रुपए से 5,517 करोड़ रुपए हो गया है। यह GST संग्रह में आश्चर्यजनक रूप से 146% की वृद्धि दर्शाता है। इसमें कुछ भूमिका बेहतर प्रवर्तन की हो सकती है, लेकिन ऐसा संभवतः बढ़ते बाजार के आकार से भी हुआ है।

यह चिंताजनक आंकड़ा

रमेश ने कहा कि चिंता की बात यह है कि वित्त वर्ष 24 में 18% की दर से 5,517 करोड़ रुपए का GST संग्रह सालाना 30,653 करोड़ रुपए का कोचिंग मार्केट बता रहा है। यह बेहद चिंताजनक आंकड़ा है, क्योंकि यह वित्त वर्ष 2024 में उच्च शिक्षा के लिए केंद्रीय बजट के आवंटन के लगभग दो-तिहाई के बराबर है।

इन्होंने किया था सवाल

thesootr
thesootr

thesootr
thesootr

यह सवाल केरल की सांसद जेबी माथेर हिसाम ने किया था। जिस पर सवाल केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांता मजूमदार ने दिया। इस जवाब के आने के बाद चिंता बढ़ रही है कि कोचिंग पर छात्र कितने निर्भर होते जा रहे हैं। यह आंकड़ा भी औपचारिक है। यानी देश में कई कोचिंग, संस्थान बिना जीएसटी चुकाए चल रहे हैं, उनका तो हिसाब ही नहीं है। भारत को कोचिंग संस्थानों की इस तेजी से बढ़ती संख्या के लिए एक व्यापक नीतिगत समाधान की आवश्यकता है। पाठ्यक्रम को संशोधित किए जाने की आवश्यकता है और स्कूल पाठ्यक्रम के अनुरूप लाया जाना चाहिए, सभी परीक्षार्थियों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है और शिक्षा की गुणवत्ता में निवेश किया जाना चाहिए।

Tags:
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश
  • कोचिंग का धंधा
  • सरकार के आंकड़ों से खुलासा
  • 30 हजार 653 करोड़ रुपए
  • coaching business
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि