आचार संहिता हटी : तीन महीने बाद फिर शुरू होंगे विकास कार्य

Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2024, 19:58 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद से देशभर में 16 मार्च से लगी आदर्श आचार संहिता तीन महीने बाद गुरुवार शाम 6 बजे हट गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दोनों चुनाव आयुक्त के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले और अधिसूचना की कॉपी सौंपी...

आचार संहिता हटी : लोकसभा चुनाव के लिए लागू की गई आचार संहिता खत्म होने के साथ ही गुरुवार शाम को भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। आयुक्त ने चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की एक कॉपी राष्ट्रपति को सौंपी। जिसमें 18वीं लोकसभा के आम चुनावों के बाद चुने गए सभी 543 लोकसभा सदस्यों के नाम भी थे। इसी के बाद आयोग ने देशभर में 16 मार्च से लगी आदर्श आचार संहिता को भी 6 जून की शाम को तुरंत प्रभाव से हटा लिया।

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा आदेश

आचार संहिता की समाप्ति को लेकर आयोग की तरफ से राष्ट्रपति भवन के कैबिनेट सेक्रेटरी, सभी 36 राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को इस आदेश की कॉपी भेजी गई है। आयोग ने बताया कि आम चुनाव कराने की वजह से देशभर में लगी आदर्श आचार संहिता को हटा लिया गया है। इनमें वह राज्य भी शामिल हैं। जहां-जहां विधानसभा चुनाव भी हुए थे। हालांकि, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के उन निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता अभी लागू रहेगी। जहां द्विवार्षिक और उप चुनाव हैं।

राष्ट्रपति से चुनाव आयुक्त ने की मुलाकात

आयोग ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों ने गुरुवार शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद तीनों और आयोग के अन्य ऑफिसर राजघाट पहुंचे। जहां दुनिया के इस सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया के अच्छे से संपन्न होने पर आयोग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। आयोग के मुताबिक, राष्ट्रपति ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए आयोग के साथ-साथ इस पूरी प्रक्रिया में लगे तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी।

सात चरणों में हुए आम चुनाव- 2024 में कुल 65.79 फीसदी मतदान हुआ। जो की 2019 के मुकाबले एक फीसदी से अधिक कम रहा। आयोग ने बताया कि 7वें चरण में 63.88 फीसदी मतदान हुआ। जो की 1 जून को रात 8 बजे तक 59.45 प्रतिशत था।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • चुनाव आयोग
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
  • आचार संहिता हटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि