मध्य प्रदेश के दतिया, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 0 पर, नौगांव में 1.5 डिग्री; पंजाब-हरियाणा में रेड तो दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश के दतिया, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 0 पर, नौगांव में 1.5 डिग्री; पंजाब-हरियाणा में रेड तो दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

BHOPAL. पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान माइनस में पहुंच गया। 8 जनवरी यानी रविवार को नौगांव में पारा माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ये देश में सबसे ठंडा रहा। इंदौर-खंडवा को छोड़ दें तो प्रदेश भर में मिनिमम टेम्परेचर 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पाया। रविवार यानी 8 जनवरी को दिन में हल्की राहत रही। भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक, 9 जनवरी को टेम्परेचर कुछ बढ़ेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव रहेगी। दिन का टेम्परेचर कुछ ज्यादा रहेगा, लिहाजा कोल्ड डे की संभावना नहीं है। हालांकि, ठंड रहेगी।





मध्य प्रदेश में 9 जनवरी को कहां-कितना टेम्परेचर

















शहर



न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)









दतिया



0.0









टीकमगढ़



0.0









नौगांव



1.5









भोपाल



7.2









ग्वालियर



4.5









इंदौर



8.8









पचमढ़ी



4.0









शिवपुरी



0.0









मंडला



4.8









जबलपुर



5.4











मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगी राहत





मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 10 जनवरी से ठंड से कुछ राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 10 से लेकर 12 जनवरी तक ना तो कोहरा, ना तो शीतलहर और अन्य कोई अलर्ट रहेगा। 10 जनवरी से राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। ऐसे में मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 





वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद 10-13 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की/मध्यम कुछ इलाकों से लेकर अनेक इलाकों में वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में हिमालय क्षेत्र से औसत समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर तक पूर्वोत्तर हवाएं आ रही हैं। 





दिल्ली और ऊपर के इलाकों में ठंड-कोहरा बरकरार





मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि 10 जनवरी से शीतलहर नहीं चलने की उम्मीद है। भीषण ठंड और कोहरे से 9 जनवरी को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज 9 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड और कोहरे की डबल मार झेल रही दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।





9 जनवरी को सुबह 5.30 बजे पंजाब के बठिंडा, यूपी के आगरा, बरेली और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में भी जीरो विजिबिलिटी रही। अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। 







publive-image



दिल्ली में घना कोहरा है।









 



weather news वेदर न्यूज Weather Updates मध्य प्रदेश में तापमान वेदर अपडेट्स एमपी भारत में कोल्ड वेव देश में ठंड Temperature in MP Cold Wave India MP Cold in India