मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों को मिला भूमि सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की तारीफ

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों को मिला भूमि सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की तारीफ

NEW DELHI. मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों को 'भूमि सम्मान' मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में कार्यक्रम में सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कलेक्टरों के अच्छे काम की तारीफ भी की। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पुरस्कार पाने वाले जिलों के कलेक्टरों को बधाई दी।



publive-image




— Collector Bhopal (@CollectorBhopal) July 18, 2023



मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों को सम्मान



मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टरों को राष्ट्रपति ने भूमि सम्मान से नवाजा। इसमें भोपाल, हरदा, खरगोन, आलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, उमरिया, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, सीधी और अनूपपुर शामिल हैं। भोपाल कलेक्टर की ओर से एडीएम माया अवस्थी और डिप्टी कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी ने पुरस्कार प्राप्त किया।




— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 18, 2023



कलेक्टरों को क्यों मिला सम्मान ?



नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जिलों के कलेक्टरों को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम के तहत सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। देशभर के 75 जिलों के कलेक्टरों को भूमि सम्मान से नवाजा गया। इनमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर भी शामिल रहे। कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लैटिनम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।



भूमि रिकॉर्ड्स शत-प्रतिशत डिजिटाइज



भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को इस सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही गंभीरतापूर्वक कार्य करते रहें ताकि भोपाल का देश में नाम रोशन होता रहे। भोपाल जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को शत-प्रतिशत डिजिटाइज किए जाने से विभागीय कार्यों में सरलता के साथ जन सामान्य को भी काफी सहूलियत हो रही है। अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



विपक्षी दलों ने ''INDIA'' रखा महागठबंधन का नया नाम, 2024 चुनाव के लिए दिल्ली में बनेगा सचिवालय; मुंबई में होगी अगली बैठक



सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश से ये पहुंचे



आगर-मालवा के संयुक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी, आलीराजपुर की एडीएम अनुपमा निनामा, अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, भोपाल की एडीएम माया अवस्थी, गुना के कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग, इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, खरगोन के डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगासिया, नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीणा, सीधी के कलेक्टर साकेत मालवीय, सिंगरौली के डिप्टी कलेक्टर ऋषि पंवार, टीकमगढ़ के संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन, उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, उमरिया के भू-अभिलेख अधीक्षक सतीश सोनी और विदिशा के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पुरस्कार प्राप्त किया।


Honor to Collectors Bhoomi Samman राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह मध्यप्रदेश के 15 कलेक्टर कलेक्टरों को सम्मान भूमि सम्मान Bhopal Collector Ashish Singh President Draupadi Murmu 15 Collectors of Madhya Pradesh