CJ रॉय आत्महत्या: IT रेड के बीच बिल्डर ने खुद को मारी गोली

Anjali Dwivedi | Jan 31, 2026, 10:01 IST
confident-group-chairman-cj-roy-suicide-bengaluru-it-raid
कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन CJ रॉय ने बेंगलुरु में खुदकुशी की। घटना के वक्त IT की पूछताछ जारी थी। 9000 करोड़ की संपत्ति वाले रॉय के पास 200 लग्जरी कारें थीं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

News In Short

  • कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे बेंगलुरु स्थित दफ्तर में खुदकुशी कर ली।
  • पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।
  • रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ थी, उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से अधिक लग्जरी कारों का कलेक्शन था।
  • परिवार और भाई का आरोप है कि केंद्रीय एजेंसी के मानसिक दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
  • कर्नाटक सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है।

News In Detail

बेंगलुरु: रीयल एस्टेट दिग्गज और लग्जरी कार प्रेमी सीजे रॉय नहीं रहे। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार 30 जनवरी को बेंगलुरु में दम तोड़ दिया। उन्होंने अपने ही ऑफिस में आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। हैरानी की बात है कि जब उन्होंने सुसाइड किया तब वहां आयकर विभाग की जांच जारी थी। पूरा मामला क्या है...



confident-group-chairman-cj-roy-suicide-bengaluru-it-raid


कब हुई यह घटना

शुक्रवार की दोपहर करीब 3:15 बजे रिचमंड सर्कल के पास स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के हेड ऑफिस में अचानक सन्नाटा छा गया। पुलिस के मुताबिक, रॉय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिछले तीन दिनों से केरल आयकर विभाग की टीम उनके दफ्तर और ठिकानों पर तलाशी ले रही थी। जैसे ही रॉय के मौत की खबर फैली, आयकर अधिकारी रेड की प्रक्रिया को बीच में ही छोड़कर वहां से निकल गए।



रॉय के ऊपर कर्ज नहीं फिर भी दबाव

सीजे रॉय के बड़े भाई ने केंद्रीय एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रॉय पर कोई कर्ज नहीं था, लेकिन पिछले तीन दिनों से उन पर भारी दबाव बनाया जा रहा था। आयकर विभाग की टीम पहली बार 3 दिसंबर 2025 को आई थी। इसके बाद 28 जनवरी को टीम दोबारा पहुंची और रॉय को विशेष रूप से दुबई से बेंगलुरु बुलाया गया। रॉय के भाई का सवाल है कि आखिर पूछताछ के दौरान ऐसा क्या हुआ कि इतने मजबूत इरादों वाले व्यक्ति को यह कदम उठाना पड़ा?



सीजे रॉय के पास 200 से ज्यादा कारें हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी कई पोस्ट हैं।


करोड़ों की नेटवर्थ थी सीजे रॉय के पास

मूल रूप से केरल के रहने वाले चिरियनकांडथ जोसेफ सीजे रॉय की नेटवर्थ करीब 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनका कारोबार कर्नाटक से लेकर दुबई तक फैला हुआ था। रॉय को उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता था। उनके पास 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं, जिनमें 12 रोल्स रॉयस, बुगाटी वेरॉन, फेरारी और कोएनिगसेग अगेरा जैसी दुनिया की सबसे महंगी कारें शामिल थीं।



सीजे रॉय के गैराज में कई लग्जरी कारे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई रोल्स रॉयस भी खरीदी थी।


Bengaluru Confident Group Chairman CJ Roy Suicide | IT Raid Assets


सीजे रॉय ऐसे बनें कार किंग

सीजे रॉय जब 13 साल के थे, तब एक सेल्समैन ने उन्हें शोरूम से यह कहकर भगा दिया था कि तू क्या कार खरीदेगा? उस अपमान को रॉय ने अपनी ताकत बनाया। महज 36 साल की उम्र में उन्होंने बिना किसी बैंक लोन के अपना पहला प्राइवेट जेट खरीदा था। 1994 में खरीदी अपनी पहली मारुति 800 से उन्हें इतना लगाव था कि 2025 में उन्होंने उसे खोजने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम दिया और कार वापस खरीदी।



रॉय के पास प्राइवेज जेट और हेलिकॉप्टर भी हैं। सभी तस्वीरें सीजे रॉय इंस्टा अकाउंट से ली गई हैं।


कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा

ये खबरें भी पढ़ें...



Budget 2026: आजाद भारत के इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट, वित्त मंत्री 9वीं बार करेंगी पेश



इकोनॉमिक सर्वे 2026: फ्रीबीज पर राज्य सरकारों को चेतावनी



बिना खर्च किए बनें प्रो क्रिएटर, एयरटेल दे रहा फ्री में एडोब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन



योजनाओं की राशि पर केंद्र सख्त, राज्य सरकार को देना होगा पूरा हिसाब







Tags:
  • आयकर विभाग
  • कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार
  • सुसाइड
  • लग्जरी कार
  • बेंगलुरु