वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी हैं इतने करोड़ की मालकिन
Sandeep Kumar | Oct 24, 2024, 24:26 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-23T234746.186
वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाए गए इनकम के मुताबिक उनके पास कुल 46.39 लाख रुपए की संपत्ति है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास कुल संपत्ति 15 लाख रुपए है।
केरल के वायनाड सीट फिर से चर्चा में आ चुकी है। क्योंकि इस सीट से कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने बुधवार को आगामी लोकसभा उपचुनाव ( Lok Sabha by-election ) के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के पास कुल कितने की चल- अचल संपत्ति हैं।
वायनाड से प्रियंका गांधी ने भरा नामांकन, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
प्रियंका गांधी द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाए गए इनकम के मुताबिक उनके पास कुल 46.39 लाख रुपए की संपत्ति है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास कुल संपत्ति 15 लाख रुपए है। वहीं चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689 रुपए की चल संपत्ति है। 13 करोड़ 89 लाख 92 हजार 515 रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपए की चल संपत्ति है। प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपए का कर्ज भी है, जबकि राबर्ट वाड्रा पर देनदारी 10 करोड़ 3 लाख 30 हजार 374 रुपए की है।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक कांग्रेस नेता ने म्यूचुअल फंड (mutual fund ) में भी निवेश किया है। उन्होंने म्यूचुअल फंड में कुल 2 करोड़ 24 लाख और 93 हजार रुपए का निवेश किया है। इनके पास 3 बैंक अकाउंट है, जिसमें 3 लाख 61 हजार रुपए से ज्यादा डिपॉजिट है। वहीं 30 सितंबर तक इनके पास कैश इन हैंड 52 हजार रुपए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा के PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपए थे।
प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं। जिसकी वैल्यू 29,55,581 रुपए है। वहीं उनके पास 4.41 किलो की ज्वैलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने है और इसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपए है। प्रियंका गांधी के पास 8 लाख रुपए की होंडा सीआरवी कार है। कांग्रेस नेता के पास 2 करोड़ 10 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की एग्रीकल्चर जमीन भी है।
प्रियंका गांधी के पास 48 हजार 9 सौ 97 स्क्वायर फीट एरिया का घर है, जो शिमला में स्थित है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपए के करीब है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रियंका गांधी के पास कुल 7.74 करोड़ रुपए का रेजिडेंस एरिया है। वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 27.64 करोड़ रुपए की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं।
वायनाड से प्रियंका गांधी ने भरा नामांकन, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
इतने करोड़ की मालकिन हैं प्रियंका गांधी
प्रियंका ने कितना किया म्यूचुअल फंड में निवेश
प्रियंका के पास इतने किलो जेवरात
इतने करोड़ रुपए का आवास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari