कांग्रेस की माली हालत खराब!, पार्टी ने शुरू किया 'डोनेट फॉर देश' कैंपेन, जानिए किस पार्टी के पास कितनी संपत्ति

Pratibha Rana | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस की माली हालत खराब!, पार्टी ने शुरू किया 'डोनेट फॉर देश' कैंपेन, जानिए किस पार्टी के पास कितनी संपत्ति
कांग्रेस की माली हालत खराब!, पार्टी ने शुरू किया 'डोनेट फॉर देश' कैंपेन, जानिए किस पार्टी के पास कितनी संपत्ति

कांग्रेस पार्टी ने 18 दिसंबर से ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से एक क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू किया है।

BHOPAL. कांग्रेस आम लोगों से चंदा इकट्ठा करेगी। लोग 138, 1,380 और 13,800 रुपए के अलावा कोई अन्य राशि भी अपनी मर्जी से चंदे में दे सकेंगे। इस अभियान में दान करने वालों को एक रसीद भी दी जाएगी। पार्टी 28 दिसंबर के बाद घर-घर जाकर लोगों से चंदा लेगी। पार्टी इसे महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित बता रही है, जिसे 1920-21 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि क्या कांग्रेस की माली हालत खराब है या घर-घर चंदा मांगने की पार्टी की कोई और वजह है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले 2015-16 में भी कांग्रेस पार्टी ने क्राउड फंडिंग के जरिए पैसा जुटाने की कोशिश की थी।

कांग्रेस की माली हालात ठीक नहीं

माना जा रहा है कि कांग्रेस मौजूदा समय में आर्थिक तंगी से जूझ रही है और उसके पास बीजेपी जैसी सबसे अमीर पार्टी का चुनावों में मुकाबला करने के लिए धन नहीं है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस को उद्योगपतियों से मिलने वाला चंदा भी कम हुआ है और इसके कई कारण निकाले जा रहे हैं। 2021-22 में कांग्रेस को 541 करोड़ की कुल फंडिंग हुई है। 2014 में ये फंडिंग 768 करोड़ थी। यानी 6 सालों में कांग्रेस की फंडिंग में 29% की गिरावट आई है। जबकि बीजेपी की फंडिंग में 97% की बढ़ोत्तरी हुई है। 2014-15 में बीजेपी की कमाई 970 करोड़ से 2021-22 में बढ़कर 1,917 करोड़ रुपए हो गई।

किस पार्टी के पास कितनी संपत्ति

  • बीजेपी- 6,046
  • कांग्रेस- 805.68
  • बीएसपी- 690.71
  • सीपीआईएम- 735.77
  • तृणमूल कांग्रेस- 458.10
  • एएपी- 37.47
  • एनपीपी- 1.82
ये 2021-22 के आंकडे। इसके बाद के आंकड़े अभी सार्वजनिक नहीं हुए है।

कांग्रेस के चंदा मांगने के पीछे की वजह

CSDS के प्रोफेसर संजय कुमार के मुताबिक कांग्रेस के क्राउड फंडिंग के रास्ते अपनाने की को खास वजह हो सकती है। पहला ये कि देशभर के राज्यों में चुनाव लड़ने की जरूरत है। बीजेपी की फंडिंग कांग्रेस से ज्यादा है। वहीं, कुछ राज्यों में चुनाव लड़ने वाली तृणमूल की आमदनी कांग्रेस जितनी है। चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को अच्छी-खासी रकम की जरूरत होगी। दूसरी वजह लोगों से कनेक्ट करना भी बताया जा रहा है। पार्टी पैसे जुटाने से ज्यादा लोगों से कनेक्ट करने के लिए ये कैंपेन चला रही है।

पार्टी 138 रुपए के रेशियो में ही क्यों मांग रही है डोनेशन

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्य अजय माकन के अनुसार कांग्रेस ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम से एक क्राउड फंडिंग कैंपेन के लिए पार्टी 1,380 रुपए इसलिए मांग रही है, क्योंकि कांग्रेस की स्थापना के 138 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देशवासियों से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए जैसी राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में डालें, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके।

यहां कर सकते हैं डोनेट

बता दें कि कांग्रेस ने इसके लिए एक वेबसाइट भी जारी किया है, इस ववेबसाइट http://donateinc.in. या http://inc.in. के माध्यम से निर्धारित की गई राशि में से आप अपनी इच्छानुसार पैसे डोनेट कर सकते हैं। साथ ही आप हमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, RTGS, NEFT या QR कोड स्कैन करके भी डोनेट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि डोनेट करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।

Tags:
  • कांग्रेस पार्टी
  • Congress Party
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Congress crowd funding
  • Congress collect donations
  • Congress financial condition bad
  • Congress' 'Donate for country' campaign
  • how much property of which party
  • कांग्रेस जुटाएगी चंदा
  • कांग्रेस की माली हालत खराब
  • कांग्रेस का डोनेट फॉर देश' कैंपेन
  • किस पार्टी की कितनी संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि