2014 में 464 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस 328 पर ठिठकी, BJP अकेले 441 सीटों पर उतरी

Sandeep Kumar | May 26, 2024, 12:05 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T115931.802.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T115931.802.jpg

'द सूत्र' ने बीजेपी और कांग्रेस के टिकटों की पड़ताल की है। इसमें सामने आया कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की तादाद चुनाव-दर-चुनाव कम होती जा रही है। यानी कांग्रेस अपने कम प्रत्याशी मैदान में उतार रही है।

रविकांत दीक्षित @ BHOPAL. झुलसा देने वाली इस गर्मी के बीच देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी भी तेज है। बयानों के तीखे तीर चल रहे हैं। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है। मीडिया का एक धड़ा एनडीए तो दूसरा तबका इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा कर रहा है। अब किसके सिर सजेगा ताज, किसका सियासी सफर होगा खत्म। यह तो 4 जून को ही पता चलेगा....

'द सूत्र' ने की पड़ताल

फिलहाल तो चुनाव के बीच 'द सूत्र' ने बीजेपी ( BJP ) और कांग्रेस ( Congress ) के टिकटों की पड़ताल की है। इसमें सामने आया कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की तादाद चुनाव-दर-चुनाव कम होती जा रही है। यानी कांग्रेस अपने कम प्रत्याशी मैदान में उतार रही है। दूसरी ओर, बीजेपी ने पिछले तीन बार से हर चुनाव में अपने ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं।

11 पार्टियों ने 1490 उम्मीदवार उतारे

चलिए अब आपको विस्तार से बताते हैं। इस लोकसभा चुनाव में देश के 11 प्रमुख राजनीतिक दलों ने 543 सीटों पर अपने 1490 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें अकेले बीजेपी 441 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब यदि बीजेपी के घटक दलों यानी एनडीए गठबंधन की बात करें तो 541 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने 328 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी सीटों पर इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

464 से 328 पर आई कांग्रेस

ज्यादा पीछे न जाते हुए यदि पिछले तीन लोकसभा चुनावों यानी 2014, 2019 और 2024 की ही बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी उतारने के मामले में नीचे जाते हुए नजर आती है। कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 464 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। 2019 में यह आंकड़ा 421 पर पहुंच गया था। अब 2024 के चुनाव में कांग्रेस और पीछे चली गई। इस बार पार्टी सिर्फ 328 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

428 से 441 पर पहुंची बीजेपी

बीजेपी के लिहाज से तीनों चुनाव बढ़ वाले रहे हैं। 2014 में बीजेपी ने 428 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था। 2019 में आंकड़ा बढ़कर 436 पर पहुंच गया। अब 2024 में बीजेपी अकेले 441 सीटों पर मैदान में है। बाकी 100 सीटों पर एनडीए में शामिल पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यानी साल-दर-साल बीजेपी ने अपनी सीटें बढ़ाई हैं।

सवाल: कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन

अब यदि दो चुनावों के परिणाम देखें तो वहां भी बीजेपी बढ़त में रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने देश में 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 में जीती सीटों का आंकड़ा 303 पर पहुंच गया। इसके उलट कांग्रेस ने 2014 में 44 तो 2019 में 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन दोनों चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

बीजेपी का अब नारा 400 पार का

अपने पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए बीजेपी (एनडीए सहित) 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी इस चुनाव में हार रही है। नतीजे क्या होंगे, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा।फिलहाल तो देश में सीटों का गणित लगाया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार भी दो धड़ों में बंट गए हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • इंडिया गठबंधन
  • CONGRESS
  • BJP
  • द सूत्र
  • एनडीए
  • चुनाव की सरगर्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान