बदल गया कांग्रेस मुख्यालय का पता, अब यहां होगा AICC का नया हेडक्वार्टर

Vikram Jain | Jan 08, 2025, 19:44 IST
बदलने जा रहा है कांग्रेस का पता-ठिकाना।
देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी दिल्ली में अपना नया राष्ट्रीय मुख्यालय तैयार कर लिया है। अब कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड नहीं होगा। कांग्रेस का नया हेडक्वार्टर नई दिल्ली में 9ए कोटला रोड पर बनाया गया है।

NEW DELHI. 46 सालों को एक बार फिर कांग्रेस मुख्यालय का पता ठिकाना बदलने जा रहा है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय का नया एड्रेस 9A-कोटला रोड होगा। सात मंजिला इस भव्य मुख्यालय (Congress New Headquarter) को 'इंदिरा भवन' के नाम से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले डेढ़ माह में मुख्यालय में शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच विभागों से NOC भी ली जाएगी।



सोनिया गांधी करेंगी नए भवन का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय जल्द ही दिल्ली के 9ए-कोटला मार्ग स्थित 'इंदिरा भवन' में शिफ्ट होने जा रहा है। यह नया भवन पिछले कई सालों से बन रहा था, और अब इसे औपचारिक रूप से 15 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में खोला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस भवन का उद्घाटन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। इस समारोह में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।



भ्रष्टाचार का पर्याय बनी BJP... सागर IT रेड पर बोले जीतू पटवारी



अकबर रोड से इंदिरा भवन तक का सफर

AICC का वर्तमान मुख्यालय 24-अकबर रोड पर स्थित है। पार्टी का यह मुख्यालय 46 साल पहले बनाया गया था। कांग्रेस ने 1978 की शुरुआत में 24 अकबर रोड को अपना मुख्यालय बनाया था, जो इमरजेंसी के बाद हुए लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी का प्रमुख केंद्र बना। अकबर रोड वाले इस बंगले में पहले ब्रिटिश अधिकारी सर रेजिनाल्ड मैक्सवेल रहते थे। हालांकि, पार्टी अब 'इंदिरा भवन' को अपना नया कार्यालय बनाएगी, लेकिन अकबर रोड पर कुछ विभाग बने रहेंगे।



मोहन सरकार का फरमान, अब कर्मचारियों को देनी होगी प्रॉपर्टी की जानकारी



अब इंदिरा भवन होगा नया मुख्यालय

सूत्रों के अनुसार, AICC का नया मुख्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस भव्य इमारत में 6 मंजिला भवन में होगा। यह भवन पूरी तरह कॉरपोरेट स्टाइल में डिजाइन किया गया है। नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद शुरुआत में कांग्रेस के प्रशासनिक, लेखा और अन्य विभागों को इंदिरा भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के फ्रंटल संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई भी इस नए परिसर में स्थानांतरित हो सकते हैं।



जय बापू, जय भीम, जय संविधान आयोजन के लिए 26 जनवरी को राहुल गांधी आएंगे महू



क्यों आई निर्माण में देरी...

दिल्ली के ऐतिहासिक स्थान पर स्थित इस नए कांग्रेस मुख्यालय की योजना लंबे समय से थी, लेकिन केंद्र में कांग्रेस सरकार के जाने के बाद इसके निर्माण में कई अड़चनें आई थीं, खासकर पैसों की कमी के कारण। अब, जब यह भवन तैयार हो चुका है, पार्टी के प्रशासन, लेखा विभाग और विभिन्न संगठन इसके नए परिसर में स्थानांतरित किए जाएंगे।



पास ही नया बीजेपी का मुख्यालय

कांग्रेस के नए मुख्यालय के पास ही दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी का मुख्यालय भी है। कांग्रेस मुख्यालय का नए पता दीन दयाल उपाध्याय मार्ग नहीं हो, इसलिए कांग्रेस ने नए मुख्यालय का कोटला मार्ग की तरफ दिया है। साथ ही अथॉरिटी से पता बदलवा दिया है।



फैक्ट चेक : क्या दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रही हैं नूपुर शर्मा





Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • दिल्ली न्यूज
  • कांग्रेस का नया मुख्यालय
  • AICC हेडक्वार्टर
  • इंदिरा भवन