सिद्धू आज जेल से बाहर आ सकते हैं, डेढ़ महीने पहले ही खत्म हो रही सजा, 30 साल से ज्यादा पुराने मामले में एक साल की सजा हुई थी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
सिद्धू आज जेल से बाहर आ सकते हैं, डेढ़ महीने पहले ही खत्म हो रही सजा, 30 साल से ज्यादा पुराने मामले में एक साल की सजा हुई थी

NEW DELHI. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (59) आज यानी 1 अप्रैल को जेल के बाहर आ सकते हैं। वे पटियाला जेल में बंद हैं। सिद्धू के ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की गई है। पिछले साल 20 मई को उन्हें सजा हुई थी। सिद्धू को तीन दशक पुराने रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। उनके वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पंजाब प्रिजन रूल्स के अनुसार, अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा होता है तो उसे समय से पहले रिहा किया जा सकता है।




— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 31, 2023




— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 1, 2023



सिद्धू को इसलिए हुई थी सजा



1988 के रोड रेज के मामले में सिद्धू को एक साल की सजा हुई थी। इस घटना में 65 साल के एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उन्हें पिछले साल 20 मई को जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।



समय से पहले रिहाई की वजह



सजा खत्म होने से पहले रिहाई मिलना कैदी के बर्ताव पर निर्भर करता है। अगर कैदी का बर्ताव अच्छा रहता है, तो उसे समय से पहले रिहाई मिल जाती है। अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा रहता है तो हर महीने 5 से 7 दिन उसकी सजा कम होती जाती है। एक्टर संजय दत्त को भी इसी आधार पर समय से पहले रिहा कर दिया गया था, क्योंकि जेल में उनका अच्छा बर्ताव था। संजय दत्त 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में पुणे के येरवडा जेल में बंद थे। 



रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब प्रिजन रूल में लिखा है कि अगर कोई कैदी जेल में अच्छा बर्ताव करता है तो हर महीने उसकी सजा में 5 दिन की छूट मिल जाती है। सिद्धू की रिहाई में अभी करीब डेढ़ महीना बाकी है, लेकिन अच्छे बर्ताव के कारण उन्हें समय से पहले रिहा किया जा रहा है। 



पत्नी नवजोत ने भावुक ट्वीट किया



डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट किया- सिद्धू को सबक सिखाने के लिए भगवान से मौत मांगी थी। पंजाब के लिए उनके पति के प्यार ने उन्हें किसी भी लगाव के दायरे से बाहर कर दिया था। आपका इंतजार किया, आपको बार-बार न्याय से वंचित होते हुए देखा। सत्य इतना शक्तिशाली है, लेकिन यह बार-बार आपकी परीक्षा लेता है। माफ कीजिए, आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि ये दूसरे चरण का घातक कैंसर है। आज सर्जरी के लिए जा रही हूं। किसी एक को दोष नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह भगवान ऐसा चाहते हैं। आपने जो मांगा, वह मैं आपको दूंगी, लेकिन ईश्वर की इच्छा के विरुद्ध नहीं, इसलिए उन्होंने मुझे बीच में ही छोड़ दिया। हर व्यक्ति की नियति और यात्रा अलग होती है। हमें इस पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। केवल एक व्यक्ति जिसे सुधार की आवश्यकता है, वह हम खुद हैं। उसकी दुनिया, उसके कानून।




— DR NAVJOT SIDHU (@DrDrnavjotsidhu) March 31, 2023


नवजोत सिद्धू विवाद सिद्धू को क्यों हुई थी सजा नवजोत सिद्धू को जेल नवजोत सिद्धू की रिहाई Navjot Sidhu News Navjot Sidhu controversy why was Sidhu punished Navjot Sidhu jailed Navjot Sidhu released नवजोत सिद्धू न्यूज
Advertisment