गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में निकला कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का कनेक्शन , एक गिरफ्तार

Marut raj | May 04, 2024, 01:07 IST
Share
Congress leader Supriya Shrinet connection found in Home Minister Amit Shah deepfake video case Arun Reddy arrested द सूत्र
Congress leader Supriya Shrinet connection found in Home Minister Amit Shah deepfake video case Arun Reddy arrested द सूत्र

अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( AICC ) के सोशल मीडिया सेल के नेशनल कॉर्डिनेटर हैं। इसकी चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत हैं।

Congress leader arrested in Deepfake video case of Home Minister Amit Shah

नई दिल्ली. केंद्रीयगृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया है। अरुण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( AICC ) के सोशल मीडिया सेल के नेशनल कॉर्डिनेटर हैं। इस सेल की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरुण रेड्डी का रोल वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का है। बताया जा रहा है कि रेड्डी ने मोबाइल से सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरुण रेड्डी की गिरफ्तार दिल्ली से ही हुई है और शनिवार यानी 4 मई को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कोर्ट में ही अमित शाह की एडिटेड वीडियो मामले में अरुण रेड्डी के रोल को लेकर खुलासा करेगी। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी की कस्टडी की भी मांग करेगी।

तेलंगाना से भी हुई गिरफ्तारियां

इसके साथ ही हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के पांच सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी को 10-10 हजार के जुर्माने के साथ एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी।

क्या है मामला

गृहमंत्री अमित शाह का आरक्षण को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें भ्रम फैलाया जा रहा था कि अमित शाह ने SC, ST और OBC आरक्षण हटाने की बात कही है, जबकि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी बयान में कहा था कि विपक्ष की हताशा और निराशा इस स्तर पर पहुंच गई है कि उन्होंने मेरा और कुछ बीजेपी नेताओं का फेक वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया है।

गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार गृहमंत्री अमित शाह का वीडियो वायरल Home Minister Amit Shah's video goes viral कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत अमित शाह के वीडियो केस में सुप्रिया श्रीनेत का कनेक्शन Supriya Shrinet's connection in Amit Shah's video case Arun Reddy

Tags:
  • AICC
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • Congress leader arrested in Deepfake video case of Home Minister Amit Shah
  • गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  • गृहमंत्री अमित शाह का वीडियो वायरल
  • Home Minister Amit Shah's video goes viral
  • कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत
  • अमित शाह के वीडियो केस में सुप्रिया श्रीनेत का कनेक्शन
  • Supriya Shrinet's connection in Amit Shah's video case
  • अरुण रेड्डी
  • Arun Reddy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा