कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने खुद को बताया 12 ज्योतिर्लिंग में से एक, बयान पर हमलावर हुई BJP
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 29, 2025, 11:53 IST
Congress president Mallikarjun Kharge
जयपुर में 'संविधान बचाओ रैली' के मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला, देशहित को सर्वोपरि बताया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को जयपुर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'संविधान बचाओ रैली' (Save Constitution Rally) का उद्घाटन किया। रैली के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे शब्दों में हमला बोला और देशहित को सर्वोपरि बताया।
खरगे ने कहा- जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंची, तब पीएम मोदी चुनावी रैली कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए, लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने उसमें शामिल होना जरूरी नहीं समझा।पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जिन ने कहा- 56 इंच की छाती की बातें छोड़ें।मोदी जी कहते हैं मेरी 56 इंच की छाती है, मैं लड़ूंगा, घर में घुसूंगा। लेकिन जब देश पर संकट आया, तब वह बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे।खरगे ने कहा कि देश पहले आता है, न कि चुनावी फायदे। उन्होंने सवाल उठाया कि कम से कम उस दिन चुनावी भाषण छोड़कर सर्वदलीय बैठक में आना चाहिए था।
ये भी पढ़ें:
Congress : संविधान बचाओ रैली की शुरुआत ग्वालियर से, जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जिन खरगे के भाषण का मूल संदेश यही था कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी।रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और आम नागरिक शामिल हुए। मंच से कई नेताओं ने भी संविधान को बचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।
खरगे का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा ने लिखा- ‘वाह रे! खरगे साहब… खरगे जी खुद को ज्योतिर्लिंग बता रहे हैं, लेकिन इन्हे ये भी नहीं पता कि देश में कितने ज्योतिर्लिंग है। आधा-अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है कोई खरगे जी को बताए।’
संविधान बचाओ रैली का आयोजन देशभर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ किया जा रहा है। नेताओं ने संविधान के मूल सिद्धांतों – स्वतंत्रता, समानता और न्याय – की अहमियत पर जोर दिया। रैली में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है।
खरगे ने कहा- जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंची, तब पीएम मोदी चुनावी रैली कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए, लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने उसमें शामिल होना जरूरी नहीं समझा।पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जिन ने कहा- 56 इंच की छाती की बातें छोड़ें।मोदी जी कहते हैं मेरी 56 इंच की छाती है, मैं लड़ूंगा, घर में घुसूंगा। लेकिन जब देश पर संकट आया, तब वह बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे।खरगे ने कहा कि देश पहले आता है, न कि चुनावी फायदे। उन्होंने सवाल उठाया कि कम से कम उस दिन चुनावी भाषण छोड़कर सर्वदलीय बैठक में आना चाहिए था।
मैं हिंदू हूं, मेरा नाम मल्लिकार्जुन है
रैली में अपनी पहचान पर बात करते हुए खरगे ने कहा- मैं हिंदू हूं। मेरा नाम मल्लिकार्जुन मेरे पिता ने एक ज्योतिर्लिंग के नाम पर रखा था। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग है। उन्होंने कहा कि एक मिल वर्कर का बेटा इस देश के संविधान (Constitution of India) के कारण आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाया है। उन्होंने संविधान की रक्षा को कांग्रेस का सबसे बड़ा दायित्व बताया।
Congress : संविधान बचाओ रैली की शुरुआत ग्वालियर से, जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग
संविधान की रक्षा जरूरी
बीजेपी ने किया हमला
वाह रे! खड़गे साहब 🙆♂️
खड़गे जी खुद को ज्योतिर्लिंग बता रहे हैं, लेकिन इन्हे ये भी नहीं पता कि देश में कितने ज्योतिर्लिंग है।
आधा-अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है कोई खरगे जी को बताये।#CongressMuktBharat pic.twitter.com/WEuCHufNJ7
— BJYM (@BJYM) April 28, 2025
संविधान बचाओ रैली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल
By VINAY VERMA
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
By Sourabh Bhatnagar
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
By Sanjay Gupta
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
By Ashish Bhardwaj
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih