कांग्रेस की दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिसंबर-फरवरी के बीच, गुजरात से मेघालय तक जाएगी, अंतिम रूप देने की तैयारी
Pratibha Rana | Nov 08, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस की दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिसंबर-फरवरी के बीच, गुजरात से मेघालय तक जाएगी, अंतिम रूप देने की तैयारी
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। परिणाम को लेकर भले ही समय बचा है, लेकिन कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर ली है।
New Delhi. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। परिणाम को लेकर भले ही समय बचा है, लेकिन कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी सूत्रों से खबर आई है कि कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, बल्कि यात्रा में वाहनों का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इसमें पहले से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश है, वहीं सभा, बैठकें, प्रेस कॉन्फ्रेंस तय करने को लेकर जल्द ही पार्टी की बैठक होने वाली है।
मालूम हो, इस यात्रा के रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को किया था। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की योजना बना रही है। अब सूत्रों ने खबर दी है कि यात्रा का एजेंडा रूट के अनुसार तय किया जा रहा है। इसकी घोषणा जल्द करने की बात सामने आई है।
राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था। इस यात्रा ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इसका फायदा क्या होगा, यह विधानसभा चुनाव के परिणाम में ही सामने आएगा।
श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल गांधी ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं।
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों की भागीदारी भी रही। इनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) एल रामदास और पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम भी शामिल हुए थे।
तीन महीने पहले हुई थी घोषणा, तारीख की फाइनल घोषणा जल्द
कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हुई थी पहली भारत जोड़ो यात्रा
राहुल बोले थे-यह यात्रा कांग्रेस के लिए नहीं... देश की जनता के लिए है
12 जनसभाएं, 100 बैठकें और 13 प्रेस कान्फ्रेंस
राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे नेता, लेखक, सैन्य दिग्गज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA