राहुल गांधी की यात्रा में दिखी नेत्री की सूटकेस में मिली लाश, हाथ में लगी थी मेहंदी
हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में युवती का शव मिलने की खबर सामने आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने जब सूटकेस खोला, तो उसमें एक युवती का शव मिला, जिसकी पहचान कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल के रूप में हुई।
हत्या का शक
कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़ी थीं हिमानी नरवाल
हिमानी की हत्या पर राजनीति गरमाई
हिमानी नरवाल की हत्या की खबर के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इस मामले की गहराई से जांच की मांग की है। विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि हिमानी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उन्होंने सरकार से इस हत्या की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से करवाने की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। वहीं, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मामले को लेकर राज्य की BJP सरकार को घेरा है।
हत्या के पीछे क्या है वजह?
सांपला थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक नीले रंग के बड़े सूटकेस में शव होने की सूचना मिली थी, जो दिल्ली जाने वाली सड़क के पास रखा हुआ था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक