मौसी की शादी में आए 5 साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां
Raj Singh | Feb 19, 2025, 10:02 IST
mp murder
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के जौरा में पांच साल के बच्चे को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बच्चा अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया था।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के जौरा में मौसी की शादी में शामिल होने आए 5 साल के बच्चे को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगने से पांच साल की बच्चों की मौत हो गई। बच्चे को गोली बादमाशों ने तब मारी जब वो शिवहरे धर्मशाला के बाहर खड़ा था।
टिमरी हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन
बच्चे को गिरता देख आस-पास के लोग फौरान दौड़ते हैं। वहीं बच्चे के पिता को जब इस बात को पता लगा तो तुरंत अपने बच्चे को लेकर जौरा अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मुरैना में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अब इस पूरे मामले पर जौरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
MP की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा टिमरी हत्याकांड : जीतू पटवारी
रात 9 बजे की घटना
वहीं गोली लगने के बाद बच्चे के पिता, फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक पांच साल के मासूम ने दम तोड़ दिया था। बता दें कि यह घटना मंगलवार यानी 18 फरवरी की रात 9 बजे की है। जौरा के रहने वाले हरिदास शाक्य की बेटी की मंगलवार को शिवहरे धर्मशाला में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने बागचीनी से गप्पू शाक्य आया था।
मौसी के शादी में आए गप्पू धर्मशाला के गेट के पास खेल रहा था। तभी दो बाइक सवार युवक आए और बच्चे को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। जिससे बच्चा तुरंत गिर गया।
पुलिस जांच में जुटी
MP की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा टिमरी हत्याकांड : जीतू पटवारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava