महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने श्रीराम को बताया 'मांसाहारी', फिर विवादित बयान पर माफी मांगी

Vikram Jain | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने श्रीराम को बताया 'मांसाहारी', फिर विवादित बयान पर माफी मांगी
महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने श्रीराम को बताया 'मांसाहारी', फिर विवादित बयान पर माफी मांगी

महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक (शरद पवार गुट) जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम पर विवादित बयान दिया।

MUMBAI. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं। इस कार्यक्रम से पहले निमंत्रण को लेकर राजनीति भी चल रही है। राम मंदिर और सनातन धर्म को लेकर विपक्ष दल के नेताओं के विवादित बयान भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया जहां एनसीपी विधायक (शरद पवार गुट) जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताते हुए लेकर विवादित बयान दिया फिर माफी भी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि भाषण देने के क्रम में उनसे गलती हो गई। वहीं बयान के खिलाफ बीजेपी नेता ने पुलिस में शिकायत की है।

पहले विवादित बयान फिर मांगी माफी

आरोप है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने नासिक की रैली में भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया। जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि राम हमारे हैं, बहुजन के हैं, राम शिकार करके खाते थे, आप चाहते हैं कि हम शाकाहारी बन जाएं, लेकिन हम राम को अपना आदर्श मानते हैं और मटन खाते हैं, यह राम का आदर्श है, वह शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी थे, 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन की तलाश में कहां जाएगा? ये सही या गलत? मैं हमेशा सही कहता हूं। विवादित बयान के हंगामा बढ़ता देख जितेंद्र आव्हाड माफी मांगते हुए सफाई दी है। जितेंद्र ने कहा है, "भाषण के समय मैं बोलते चला गया, कभी-कभी गलती हो जाती है... अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं।

बयान के बाद सियासी घमासान

जितेंद्र आव्हाड के इस बयान को लेकर सियासी घमासान मच हुआ है। बीजेपी और अजित गुट के नेताओं में बयान पर नाराजगी है। एनसीपी (अजिट गुट) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी नेताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था और उनके खिलाफ महाराष्ट्र में FIR भी दर्ज की गई है।

बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि राजनीति के लिए इस तरह की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है

Tags:
  • Maharashtra News
  • महाराष्ट्र समाचार
  • NCP MLA Jitendra Awhad
  • controversial statement on Lord Ram
  • called Shri Ram a non-vegetarian
  • Mumbai News
  • एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड
  • भगवान राम पर विवादित बयान
  • श्रीराम को बताया मांसाहारी
  • मुंबई समाचार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...