तीसरी लहर पर नजर: जिन जिलों में 10% पॉजिटिविटी रेट, वहां सख्ती करें- केंद्र सरकार

author-image
एडिट
New Update
तीसरी लहर पर नजर: जिन जिलों में 10% पॉजिटिविटी रेट, वहां सख्ती करें- केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने शनिवार यानी 31 जुलाई को राज्यों के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है वहा पर सख्ती दिखाएं। कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार की लापरवाही को उजागर किया था। इसलिए केंद्र सरकार तीसरी लहर से पहले सख्ती दिखा रही है।

इन राज्यों में दर ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन राज्यों के साथ समीक्षा बैठक की है। जहां पर पॉजिटिविटी रेट या संक्रमण दर लगातार बढ़ रहा है। इनमें महाराष्ट्र, असम, मिजोरम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु, मेघालय, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर हैं।

वैक्सीनेशन और सख्ती दिखाएं

मंत्रालय ने कहा कि लोगों की आने जाने से लेकर, भीड़ नियंत्रण पर सख्ती दिखानी होगी। 80 फीसदी से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में है। जिन जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है वहां वैक्सीनेशन को प्राथमिकता थे। ज्यादा से ज्यादा आबादी को वैक्सीन लगना जरूरी है।

restriction central government corona case