डरा रही तीसरी लहर: कोरोना के पॉजिटिव केस 9 महीने बाद 1 लाख से ज्यादा मिले

author-image
एडिट
New Update
डरा रही तीसरी लहर: कोरोना के पॉजिटिव केस 9 महीने बाद 1 लाख से ज्यादा मिले

नई दिल्ली. देश में कोरोना रफ्तार ने एख बार फिर से आम जिंदगी को बेपटरी कर दिया है। कई राज्यों में पांबदी लगा दी गई हैं तो कई राज्य इसकी तैयारी कर रहे हैं। कोरोना का नया वैरिएंट अमिक्रोन देश के 23 से ज्यादा राज्यों में फैल चुका है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि देश में तीसरी लहर आ चुकी है। इसी बीच करीब 9 महीने बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। 



महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। 



कई राज्यों में सख्तियां: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आने-जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। 



राजस्थान में गुरुवार को 2656 लोग संक्रमित पाए गए। 404 लोग ठीक हुए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मध्य में 1033 लोग संक्रमित पाए गए। 102 लोग ठीक हुए। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आए हैं। 


Covid-19 Corona Positive Cases corona third wave
Advertisment