बीजेपी नेता की हत्या करने वाले 15 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Rahul Garhwal | Jan 31, 2024, 15:36 IST
Share
बीजेपी नेता की हत्या करने वाले 15 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
बीजेपी नेता की हत्या करने वाले 15 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

बीजेपी नेता की हत्या करने वाले 15 दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

ALAPPUZHA. केरल के एक कोर्ट ने अलप्पुझा में हुई बीजेपी नेता की हत्या के मामले में 15 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। ये सभी दोषी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से हैं। इन्होंने दिसंबर 2021 में बीजेपी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या की थी।

बीजेपी नेता के हत्यारे

बीजेपी नेता रंजीत श्रीनिवासन (बाएं) और उनसे 15 हत्यारे

कोर्ट ने इस मामले में नैसम, अजमल, अनूप, मोहम्मद असलम, अब्दुल कलाम उर्फ सलेम, जफरुद्दीन, मनशाद, जसीबा राजा, नवास, समीर, नजीर, जाकिर हुसैन, शाजी पूवनथुंगल और शेरनस अशरफ को दोषी ठहराया।

परिवार बोला- न्याय मिला

मावेलिककरा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.जी. श्रीदेवी ने सभी 15 आरोपियों को हत्या का दोषी पाया और 22 जनवरी को सजा सुनाने का फैसला किया था, लेकिन आज उन्हें सजा सुनाई गई। इस फैसले से श्रीनिवासन का परिवार बेहद खुश है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय मिल गया है।

दोषियों के दिमाग की हुई थी जांच

श्रीनिवासन के पक्ष ने दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी। वे ट्रेंड हत्यारे थे। इस पर बचाव पक्ष ने कहा था कि ये मामला रेयर ऑफ द रेयरेस्ट की कैटेगरी में नहीं आता, इसलिए अधिकतम सजा नहीं दी जा सकती। सजा के ऐलान से पहले सभी दोषियों के दिमाग की जांच कराई गई, ताकि कोई मेडिकल संबंधित परेशानी ना हो।

19 दिसंबर 2021 को हुई थी बीजेपी नेता की हत्या

रंजीत श्रीनिवासन बीजेपी के केरल OBC मोर्चा के राज्य सचिव थे। राजनीति में एक्टिव रहते हुए वे पेशे से वकील भी थे। वे RSS से भी जुड़े थे। 19 दिसंबर 2021 की रात को सभी आरोपी रंजीत के घर में घुस आए। रंजीत श्रीनिवासन को उनकी मां, पत्नी और बच्चे के सामने बेरहमी से मार दिया। उन पर तलवार से वार किए थे। पीड़ित परिवार ने कठोर से कठोर सजा की मांग की थी।

Tags:
  • Popular Front of India
  • पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया
  • Case of murder of BJP leader in Kerala
  • death sentence to 15 culprits
  • BJP leader Ranjit Srinivasan
  • केरल में बीजेपी नेता की हत्या का केस
  • 15 दोषियों को फांसी की सजा
  • बीजेपी नेता रंजीत श्रीनिवासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA