ADR रिपोर्ट में खुलासा: 28% महिला सांसद-विधायकों पर आपराधिक मामले, 17 अरबपति महिलाएं
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 01, 2025, 11:28 IST
ADR Report on Women MPs,MLAs
ADR रिपोर्ट के अनुसार 28% महिला सांसद-विधायकों पर क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं, 17 महिलाएं अरबपति; BJP व कांग्रेस सबसे ज्यादा मामले वाले दल।
चुनाव सुधारों पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Association for Democratic Reforms - ADR) ने हाल ही में देश की महिला सांसदों और विधायकों पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 17 महिला नेताओं ने अपने चुनावी हलफनामों में 100 करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति घोषित की है। इनमें लोकसभा की 6, राज्यसभा की 3 और विधानसभा की 8 महिलाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर सभी 512 महिला प्रतिनिधियों की संपत्ति ₹10,417 करोड़ है, जिससे पता चलता है कि हर एक के पास औसतन ₹20.34 करोड़ की संपत्ति है।
ये भी पढ़ें:
ADR की रिपोर्ट में देखिए कौन सी 10 बड़ी कंपनियों ने दिया राहुल और मोदी को तगड़ा चंदा
ADR रिपोर्ट यह भी बताती है कि 71% महिला नेता ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़ी-लिखी हैं। वहीं 24% नेताओं ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है और 12 महिलाओं ने डिप्लोमा किया है। उम्र के आधार पर 64% महिला नेताओं की उम्र 41 से 60 साल, 22% की 25 से 40 साल और 14% की 61 से 80 साल के बीच है।
![Women criminal record]()
भाजपा ने इस राशि का 51% खर्च किया, जबकि कांग्रेस ने 83.69% और AAP ने अपनी आय से अधिक (₹34.09 करोड़) खर्च कर डाले।
ये भी पढ़ें:
Madhya Pradesh के CM Mohan Yadav के पास कितनी संपत्ति ? क्या कहती है ADR रिपोर्ट
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश की 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 28% (143) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 78 नेताओं (15%) पर हत्या, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के केस दर्ज हैं। रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 174 में से 138 (79%) MLA ने जबकि, सिक्किम में सबसे कम 32 में से सिर्फ एक विधायक (3%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले बताए हैं।
17 महिला नेता हैं अरबपति, औसत संपत्ति ₹20.34 करोड़
ये भी पढ़ें:
ADR की रिपोर्ट में देखिए कौन सी 10 बड़ी कंपनियों ने दिया राहुल और मोदी को तगड़ा चंदा
71% महिला नेता ग्रेजुएट या उससे ऊपर शिक्षित
Women criminal record
ADR की अन्य रिपोर्ट्स
- देश के 45% विधायक आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। देश के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के 4123 विधायकों में से 4092 द्वारा दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया गया।
- तेलगू देशम पार्टी (TDP) के 134 में से 115 विधायक (86%) क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले हैं।
- चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं जिनकी संपत्ति केवल ₹15 लाख है।
- भारत की 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय ₹1.85 लाख थी। इस समय मुख्यमंत्री की औसत आय ₹13.64 लाख रही, जो लगभग 7.3 गुना अधिक है।
BJP को मिला सबसे ज्यादा पैसा
भाजपा ने इस राशि का 51% खर्च किया, जबकि कांग्रेस ने 83.69% और AAP ने अपनी आय से अधिक (₹34.09 करोड़) खर्च कर डाले।
ये भी पढ़ें:
Madhya Pradesh के CM Mohan Yadav के पास कितनी संपत्ति ? क्या कहती है ADR रिपोर्ट
FAQ
- 1. ADR की रिपोर्ट में कितनी महिला नेताओं पर आपराधिक केस दर्ज हैं?
ADR के मुताबिक, कुल 512 महिला सांसदों-विधायकों में से 143 यानी 28% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 78 पर गंभीर आरोप हैं जैसे हत्या और अपहरण। - 2. सबसे ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड किन पार्टियों की महिला नेताओं का है?
AAP की महिला नेताओं में सबसे ज्यादा 69% पर आपराधिक मामले हैं, इसके बाद TDP में 65% और कांग्रेस में 34% महिला नेताओं पर केस दर्ज हैं। - 3. महिला नेताओं की औसत संपत्ति कितनी है और कितनी अरबपति हैं?
512 महिला सांसदों-विधायकों की औसत संपत्ति ₹20.34 करोड़ है और 17 महिला नेता अरबपति (₹100 करोड़+ संपत्ति) हैं।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA