Cristiano Ronaldo की यूट्यूब पर धमाकेदार एंट्री, लॉन्च होते ही 90 मिनट में 10 लाख सब्सक्राइबर्स
Amresh Kushwaha | Aug 22, 2024, 14:20 IST
Cristiano Ronaldo youtube World record
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाया है। रोनाल्डो ने पहले ही दिन में 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हासिल कर लिए है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर "गोल्डन बटन" की अनबॉक्सिंग का वीडियो शेयर किया।
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo ) ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि खेल के मैदान में नहीं बल्कि नए क्षेत्र में हासिल की है। उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल ( Cristiano Ronaldo Youtube channel ) शुरू किया है। इसका नाम यूआर क्रिस्टियानो ( UR Cristiano ) है। इस चैनल पर पहले ही दिन 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो गए है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo ) ने अपने यूट्यूब चैनल को लॉन्च करने के कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हासिल ( Cristiano Ronaldo YouTube Record ) कर लिए। ऐसे में रोनाल्डो ने एक नए विश्व रिकॉर्ड ( Cristiano Ronaldo New World record ) को अपने नाम किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर "गोल्डन बटन" की अनबॉक्सिंग का एक वीडियो शेयर किया।
एक वायरल वीडियो क्लिप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने बच्चों को "गोल्डन बटन" से सरप्राइज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बच्चे बटन को देखकर खुशी से उछल पड़ते हैं। रोनाल्डो ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, मेरे परिवार के लिए एक खास तोहफा। सभी सब्सक्राइबर्स को धन्यवाद! वीडियो में उनके बच्चों की खुशी और उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है।
इस वीडियो को 25 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने रोनाल्डो की तारीफ करने के लिए कमेंट की बारिश कर दी है। एक यूजर ने लिखा- रोनाल्डो के चेहरे पर आश्चर्य और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा- आप खुशी के हर पल के हकदार हैं! आपकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प अद्वितीय है। आप मेरे लिए सबसे महान हैं! एक और यूजर ने कहा- बहुत बढ़िया काम, रोनाल्डो! यूट्यूब गोल्ड बटन जीतने पर बधाई और आपके बच्चे बहुत खुश दिख रहे हैं!
39 वर्षीय पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह पांच बार बैलन डी'ओर पुरस्कार विजेता हैं। वर्तमान में सऊदी अरब के क्लब अल नासर के लिए खेलते हैं। रोनाल्डो ने दो दशकों से अधिक समय तक पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं। उनके एक्स पर 112.5 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन और फेसबुक पर 170 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
रोनाल्डो ने किया नए वर्ल्ड रिकॉर्ड आपने नाम
रोनाल्डो ने एक्स पर शेयर किया वीडियो
A present for my family ❤️ Thank you to all the SIUUUbscribers! ➡️ https://t.co/d6RaDnAgEW pic.twitter.com/keWtHU64d7
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) August 21, 2024
एक्स यूजर्स ने की कमेंट की बौछार
सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर है रोनाल्डो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava