महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री ने पुलिस को दिया लाठीचार्ज का आदेश, मंत्री के जन्मदिन पर डांस शो में जुटी थी भीड़

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री ने पुलिस को दिया लाठीचार्ज का आदेश, मंत्री के जन्मदिन पर डांस शो में जुटी थी भीड़

नई दिल्ली. इन लोगों को कुत्तों की तरह मारो, इतना लाठीचार्ज करो कि उनकी कमर टूट जाए। यह आदेश महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार ने एक डांस शो के दौरान पुलिस को दिया। ये घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही सत्तार की आलोचना हो रही है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने ट्वीट किया कि महागठबंधन सरकार की संस्कृति एक ही भाषा है। महागठबंधन सरकार का असली चेहरा खुद लोगों के सामने लाने के लिए मंत्री अब्दुल सत्तार को धन्यवाद। क्या सत्तार पुलिस को अपने गिरोह का गुंडा मानते हैं?

सीएम वाली शिवसेना के एमएलए

अब्दुल सत्तार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना के विधायक हैं। वे छत्रपति संभाजीनगर में सिल्लोड विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे राज्य के माइनॉरिटी डेवलपमेंट मंत्री हैं।

जन्मदिन के मौके पर डांस शो

अब्दुल सत्तार के जन्मदिन के मौके पर संभाजीनगर के सिल्लोड में डांसर गौतमी पाटील का डांस शो आयोजित किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में से कुछ युवा उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे। आयोजकों ने उन्हें शांत होने को कहा पर युवक नहीं माने, इससे सत्तार को गुस्सा आ गया और लाठीचार्ज का आदेश दे दिया।

महाराष्ट्र सीएम Government of Maharashtra Minority Minister Maharashtra Minority Minister Abdul Sattar Eknath Shinde CM Maharashtra CM अल्पसंख्यक मंत्री महाराष्ट्र महाराष्ट्र सरकार अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार एकनाथ शिंदे सीएम