अपडेट्स- गुजरात की तरफ बढ़ रहा तूफान बिपरजॉय, भारत में फिर होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, मणिपुर में फिर हिंसा, एक की मौत

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
अपडेट्स- गुजरात की तरफ बढ़ रहा तूफान बिपरजॉय, भारत में फिर होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, मणिपुर में फिर हिंसा, एक की मौत

AHEMDABAD/MUMBAI/IMPHAL.  अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। 24 घंटे में यह और विकराल हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यह 14-15 जून तक ये गुजरात के तट से टकराएगा।12 जून तक ये गुजरात के पोरबंदर से 320 किमी दूर था। गुजरात के तटीय इलाकों पर इसके टकराने के बाद 150 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 जून को ये चक्रवात धीमा पड़कर बेअसर होने का फोरकास्ट है।



भारत में फिर होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता



मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने 2023 में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारत को चुना है। इसके साथ ही 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी भारत में होगी। इससे पहले 1996 में भारत में मिस वर्ल्ड का आयोजन हुआ था। उस समय देश में स्वीम सूट राउंड के बाद प्रदर्शन होने लगे थे। तब इसे आयोजित कराने वाली अमिताभ बच्चन की कंपनी कर्ज में डूब गई थी।



मणिपुर में फिर हिंसा, एक की मौत



3 मई से चल रही मणिपुर की हिंसा थमी नहीं है। यहां सोमवार को इंफाल में नागरिकों और अदिवासियों के बीच गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में एक कुकी की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। इस हिंसा के बाद राज्य में 15 जून तक इंटरनेट पर बैन बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि मणिपुर में 42 दिन से हिंसा जारी है, इसमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के कारण 320 घायल हुए हैं और 47 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।


Gujrat cyclone मौसम चेतावनी गुजरात तूफान weather alert
Advertisment