DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द बढ़ेगा डीए , इतनी होगी सैलरी

Vikram Jain | Aug 22, 2024, 18:50 IST
Share
DA of central employees and pensioners will increase
DA of central employees and pensioners will increase

DA और DR बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार जल्द ही कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है।

NEW DELHI. कई दिनों से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार जल्‍द ही DA और DR में बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। उम्मीद है कि केंद्र में तीसरी बार आई मोदी सरकार अगले महीने सितंबर में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार सितंबर में DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। जिसका लाभ एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

सितंबर में हो सकती है घोषणा

बता दें कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ोतरी करती है। बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक घोषणा भी जाती है। अब सरकार सितंबर में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीएम की घोषणा कर सकती है। आईए जानते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार अगर डीए में बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी।

3 प्रतिशत बढ़ेगा DA

CPI-IW आंकड़े के अनुसार सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ा सकती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत की जाएगी, बढ़ा हुआ जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। पेंशनर्स की बात करें तो उन्हें को मूल पेंशन का 50 प्रतिशत महंगाई राहत (DR) मिल रहा है। इससे पहले 7 मार्च 2024 को DA बढ़ाया गया था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है। अब महंगाई भत्ता संशोधन के लिए सरकार की समयसीमा को देखते हुए जल्द ही अगली बढ़ोतरी की घोषणा होने की उम्मीद है। फिलहाल, कोरोना महामारी के दौरान रोके गए डीए एरियर को लेकर सरकार ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA में 3 प्रतिशत की वृद्धि करती है तो DA 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ डीए टेक होम सैलरी में जुड़ेगा। अगर किसी की बेसिक सैलरी 55 हजार 200 रुपए है तो 50 प्रतिशत पर महंगाई भत्ता 27 हजार 600 रुपए होता है। अगर DA बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाता है तो यह महंगाई भत्ता बढ़कर 29 हजार 256 रुपए हो जाएगा। यानी कर्मचारियों का वेतन 1 हजार 656 रुपए बढ़ जाएगा।

समझे DA का गणित

महंगाई भत्ता में कितनी बढ़ोतरी होती यह सीपीआई-आईडब्‍लू आंकड़े पर निर्भर करता है। यह आंकड़ा श्रम मंत्रालय की ओर से हर माह जारी किया जाता है। साथ ही इन आंकड़ों के आधार पर तय होता है कि भत्ता कितना बढ़ना चाहिए।

फॉर्मूला- 7वां वेतन आयोग
DA% = [{12 महीने का AICPI-IW आंकड़ा (बेस ईयर 2001=100) – 261.42}/261.42x100]

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Dearness Allowance
  • महंगाई भत्ता
  • DA Hike
  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • डीए कब बढ़ेगा
  • सितंबर में डीए बढ़ेगा
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश