IRCTC लेकर आया है दक्षिण यात्रा टूर पैकेज,अब कम पैसों में होगा सफर

Dolly patil | Jul 21, 2024, 15:23 IST
Share
XEWE
XEWE

आईआरसीटीसी आए दिन टूरिस्टों के लिए देश-विदेश के शानदार टूर पैकेज निकालता रहता है। इसी के साथ एक बार फिर आईआरसीटीसी शानदार पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में…

अगर आप अपने परिवार के साथ तीर्थ-स्थानों के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको भी IRCTC के दक्षिण यात्रा टूर पैकेज को बुक करना चाहिए। बता दें कि इस पैकेज में आपको एक साथ कई जगहों के दर्शन का मौका मिलेगा वो भी कम पैसों में इस पैकेज का नाम दिव्य दक्षिण यात्रा है।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

दरअसलआईआरसीटीसी ( IRCTC ) हालही में एक स्पेशल और सबसे सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन तो करेंगे ही साथ ही आपको दक्षिण भारत में कई सारी जगह भी घूमने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि इस आईआरसीटीसी टूर पैकेज में क्या खास है।

कहां-कहां घूम सकते हैं

आईआरसीटीसी ( IRCTC ) हमेशा कुछ न कुछ अच्छा और यूनिक टूर पैकेज लेकर आता है। इसी के साथ आईआरसीटीसी एक ऐसा टूरिस्ट पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप कन्याकुमारी, तंजावुर, त्रिवेंद्रम, रामेश्वरम, मदुरई, तिरुवन्नामलाई, जैसी जगह पर घूम सकते हैं। इतना ही नहीं इन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप दो ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन कर सकते हैं।

जानें कितने दिन धूम पाएंगे

आपको बता दें कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए इस पूरे पैकेज की यात्रा की जाएगी। इसकी शुरुआत हैदराबाद के सिकंदराबाद नगर से होने वाली है। आईआरसीटीसी के इस दिव्य दक्षिण यात्रा विद ज्योतिर्लिंग के जरिए आप 8 रात और 9 दिन का सफर पूरा करेंगे। इसी के साथ बता दें कि यह स्पेशल टूर 4 अगस्त 2024 से शुरू होने वाला है।

कितने का है टूर पैकेज

पैकेज का अमाउंट इतना सस्ता है कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे। अगर आप इकोनॉमिक क्लास की टिकट बुक करते हैं तो आपको सिर्फ 14,250 एक व्यक्ति के हिसाब से देना होगा।

कैसे करें बुकिंग

अगर आपको भी यह टूर पैकेज पसंद आया है और आप भी दक्षिण यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो आप इस नंबर पर 9281495845 या फिर 9701360701 इस पर संपर्क कर सकते हैं। आप अगर चाहे तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइटwww.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IRCTC
  • irctc tour
  • IRCTC booking
  • IRCTC Tour Package
  • भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
  • दक्षिण यात्रा टूर पैकेज
  • दिव्य दर्शन यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा