कौन हैं दानिश आजाद, जो योगी कैबिनेट में बनें हैं मुसलमानों का चेहरा

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
कौन हैं दानिश आजाद, जो योगी कैबिनेट में बनें हैं मुसलमानों का चेहरा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने शपथ ले ली है। लगातार दूसरी बार सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बनाने वाले योगी के साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। भाजपा ने चुनाव में भले ही किसी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया था, लेकिन सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को भी प्रतिनिधित्व देते हुए दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद के लिए दानिश आजाद ने शपथ ली है। मोहसिन रजा की जगह दानिश आजाद पर बीजेपी ने विश्वास जताया है। 



मोहसिन रजा की जगह ले सकते हैं दानिश

योगी आदित्यनाथ की सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं। छह साल तक भाजपा से जुड़े छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता रहे। दानिश उन चेहरों में हैं, जो पार्टी के लिए मेहनत करते रहे हैं। 2017 में इसका पहला इनाम भी उन्हें मिला। तब दानिश को उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया। 2022 के चुनाव से ठीक पहले उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया।



बलिया के रहने वाले हैं दानिश आजाद

दानिश आजाद अंसारी मूल रूप से बलिया के बसंतपुर के रहने वाले हैं। उम्र 32 साल है। 2006 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद यहीं से मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट फिर मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। दानिश आजाद को सीएम योगी का भी करीबी माना जाता है। वह यूपी सरकार के फखरुद्दीन अली मेमोरियल समिति के सदस्य भी रहे हैं।


up cabinet minister list 2022 योगी आदित्यनाथ योगी कैबिनेट mohsin raza Danish Azad Ansari danish azad yogi cabinet swatantra dev singh asim arun up minister list 2022 brajesh pathak