उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, पीठ को छूकर निकली गोली; कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, पीठ को छूकर निकली गोली; कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग

SAHARANPUR. सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ। कार से आए अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। एक गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूकर निकली। चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। बदमाशों की कार का नंबर हरियाणा का था। फायरिंग में चंद्रशेखर की कार के शीशे टूट गए।




— TheSootr (@TheSootr) June 28, 2023



कार्यकर्ता के घर के बाहर हुआ हमला



भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए हुए थे। अजय की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से निकलकर अपनी कार तक पहुंचे, तभी दूसरी कार से आए हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। चंद्रशेखर के ऊपर 4 राउंड फायरिंग हुई।



पार्टी बोली- ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य



हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट करके दी। पार्टी ने लिखा कि देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।



भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने की निंदा



भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश के अंदर माहौल बना हुआ है, चाहे वो मुस्लिम नेता हो या दलित नेता हो। उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। ये बहुत ही निंदनीय है। चंद्रशेखर यूथ आइकन हैं। ये गोली उन पर नहीं, यूथ पर चली है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार से कहना चाहता हूं कि चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। जिन्होंने गोली चलाई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो देश और प्रदेश में माहौल संभालना मुश्किल हो जाएगा।



पुलिस बोली- CCTV में नजर आई हमलावरों की कार



हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की कार एक जगह CCTV कैमरे में नजर आई है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।



ये खबर भी पढ़िए..



आदिपुरुष पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, फिल्म को पास करना ब्लंडर, कुरान पर ऐसी छोटी-सी डॉक्यूमेंट्री बनाइए, फिर देखिए क्या होता है



सपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाया




— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 28, 2023



भीम आर्मी चीफ पर हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पार्टी ने ट्वीट में लिखा है कि देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में विपक्षी नेता ही सुरक्षित नहीं। यूपी में जंगलराज!


भीम आर्मी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर Bhim Army Chief Chandrashekhar कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग चंद्रशेखर की पीठ को छूकर निकली गोली यूपी में चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला attackers who came from car fired bullet fired after touching Chandrashekhar's back deadly attack on Chandrashekhar in UP Bhim Army