दिल्ली में AAP विधायक दिनेश मोहनिया पर FIR, फ्लाइंग किस देने का आरोप

Vikram Jain | Feb 05, 2025, 18:36 IST
आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया पर केस।
दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विधायक पर चुनाव प्रचार के दौरान महिला को फ्लाइंग किस देने का आरोप है।

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतदान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और आप प्रत्याशी दिनेश मोहनिया मुश्किलों में घिर गए हैं। एक महिला ने विधायक पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है। अब मामले में दिनेश मोहनिया के खिलाफ संगम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना से आम आदमी पार्टी को झटका लगा है, खासकर ऐसे समय में जब विधायक दिनेश मोहनिया चौथी बार संगम विहार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस के हर्ष चौधरी भी मैदान में हैं।



ये खबर भी पढ़ें... CM आतिशी के ऑफिस कर्मचारी के पास मिले 5 लाख रुपए, AAP ने बताया 'साजिश'



आप विधायक फ्लाइंग किस देने का आरोप

बता दें कि दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की संगम विहार सीट से दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस बीच मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि आप विधायक दिनेश मोहनिया ने चुनाव प्रचार के दौरान उसे फ्लाइंग किस दिया। महिला की शिकायत और घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि दिनेश मोहनिया की ओर से इस मामले में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... Delhi Election 2025 : वोटिंग से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP के 8 विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन



पहले भी दर्ज हुआ था केस

यह पहली बार नहीं है जब दिनेश मोहनिया पर आरोप लगे हैं। इससे पहले 23 जून, 2016 को उन पर महिलाओं के एक समूह ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। आरोप था कि जब महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या के समाधान के लिए मोहनिया के पास आई थीं, तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में मोहनिया पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि 2020 में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया था।



ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी सीएम?, केजरीवाल ने बता दिया नाम



AAP का बड़ा आरोप, केंद्र और दिल्ली पुलिस रच रही केजरीवाल की हत्या की साजिश



Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • Delhi News
  • दिल्ली न्यूज
  • चुनाव
  • फ्लाइंग किस
  • विधायक पर FIR