Delhi Budget 2024: दिल्ली बजट में महिलाओं को तोहफा, लाड़ली बहना की तरह मिलेंगे 1000 रुपए महीना

Pratibha Rana | Mar 04, 2024, 13:57 IST
Delhi Budget 2024
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने सोमवार (4 मार्च) को साल 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। आतिशी ने बजट में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की घोषणा की है।

NEW DELHI. दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ( Finance Minister Atishi ) ने आज 4 मार्च को दिल्ली का बजट 2024 आज पेश किया। आतिशी ने 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट के दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने बड़ी घोषणा की है। आतिशी ने बजट ( Delhi Budget 2024 ) में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार महिला सम्मान योजना लेकर आई है।



ये खबर भी पढ़िए....जबलपुर HC ने कहा- 11 मार्च को MPPSC MAINS, इसलिए 12 की सुनवाई 7 को



ये खबर भी पढ़िए....भारत जोड़ो न्याय यात्रा MP में छोड़ पटना रवाना हुए राहुल गांधी



केजरीवाल सरकार के बजट में महिलाओं को तोहफा


अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal )सरकार ने बजट 2024 में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में 18+ महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। इन महिलाओं को हर महीने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रुपए दिए जाएंगे।



ये खबर भी पढ़िए....20 लाख की रिश्वत का मामला : NHAI और BANSAL GROUP के 6 लोग अरेस्ट



ये खबर भी पढ़िए....जबलपुर HC ने कहा- 11 मार्च को MPPSC MAINS, इसलिए 12 की सुनवाई 7 को



राम राज्य के लिए 9 साल दिन-रात मेहनत की- आतिशी


विधानसभा में बजट के दौरान आतिशी ने कहा कि अब तक अमीर का बच्चा अमीर होता था, गरीब का बच्चा गरीब ही रह जाता था, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इसे बदला है। आज मजदूरों के बच्चे भी मैनेजिंग डायरेक्टर बन रहे हैं। इस साल शिक्षा के लिए 16 हजार 396 करोड़ का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सदन में मौजूद सभी लोग भगवान राम से प्रेरित हैं। हम पिछले 9 साल से राम राज्य का सपना पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।



दिल्ली की बदलती तस्वीर की है पेश


वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि 2014 में दिल्ली की GSDP 4.95 करोड़ थी। 10 साल में ये करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ हो गई है। हर व्यक्ति की आय 2014 में 2.47 लाख सालाना थी, लेकिन अब ये बढ़कर 4.62 लाख तक पहुंच गई है। हमने 10 सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर को पेश किया है।



Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Budget 2024
  • वित्त मंत्री आतिशी
  • Finance Minister Atishi