20 लाख की रिश्वत का मामला : NHAI और BANSAL GROUP के 6 लोग अरेस्ट

Pratibha Rana | Published:
Share
ee
CBI का एक्शन

CBI ने 20 लाख रुपए की रिश्वत लेन-देन के आरोप में NHAI ( नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) के जीएम, डीजीएम और भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

BHOPAL. केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई CBI ) ने 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) के दो अधिकारियों और निजी कंपनी के दो निदेशकों सहित 6 लोगों को अरेस्ट किया है। सीबीआई ने रिश्वत की रकम समेत 1.1 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने से जुड़ा है।

ये खबर भी पढ़िए...RGPV Scam: वीसी को हटाने के संकेत, 10 लोगों पर की गई FIR

ये खबर भी पढ़िए...आखिरी कैबिनेट बैठक में Narendra Modi ने कहा, सोच समझकर बोलें मंत्री

इन पर CBI का एक्शन


सीबीआई ने एनएचएआई NHAI ( नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) के नागपुर में पदस्थ महाप्रबंधक अरविंद काले, हरदा में पदस्थ उप महाप्रबंधक बृजेश कुमार साहू, भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी ( Bansal Group Bribe Case ) के निदेशक अनिल बंसल व कुणाल बंसल और बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी ( BANSAL GROUP BHOPAL ) के कर्मचारी सी कृष्णा और छतर सिंह को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़िए...मालवा-निमाड़ लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा के हिसाब से धार और खरगोन में ही बिगड़े हैं बीजेपी के समीकरण

ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल में ममता के लोग महिलाओं से कर रहे दुराचार

1.10 करोड़ रुपए नकद बरामद


जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण के लिए एनओसी और बिलों के लिए रिश्वत दी जा रही थी। मामले में बंसल ग्रुप के दो डायरेक्टर अनिल बंसल, कुणाल बंसल और कर्मचारी सी कृष्णा और छतर सिंह को आरोपी बनाया गया है। बंसल ग्रुप के डायरेक्टर अपने कर्मचारियों के जरिए एनएचएआई के अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे। मामले की जांच करने पर सीबीआई ने आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण समेत 1.10 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं।

सीबीआई जाल बिछाकर आरोपियों तक पहुंची


बताया जा रहा है कि सीबीआई को जानकारी मिली थी कि निजी कंपनी के कर्मचारी नागपुर, हरदा और प्रदेश के अन्य स्थानों पर पदस्थ एनएचएआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को लाखों की रिश्वत देकर काम करवा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद सीबीआई की टीम ने एनएचएआई के जनरल और प्रोजेक्ट मैनेजर को 20 लाख रुपए की रिश्वत देने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने जीएम के नागपुर, डीजीएम के हरदा और निजी कंपनी के निदेशकों के भोपाल स्थित ठिकानों और आवासों की तलाशी ली है। इस दौरान टीम को 20 लाख रुपए की घूस की राशि मिलाकर करीब एक करोड़ दस लाख रुपए की नकदी जब्त की गई है।

Tags:
  • CBI
  • सीबीआई
  • NHAI
  • Bansal Group Bhopal
  • Bansal Group Bribe Case
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर