आज गिरफ्तार हो सकते हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, सीएम आवास के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, ईडी के तीसरे समन को भी किया नजरअंदाज
Pratibha Rana | Jan 04, 2024, 24:00 IST
आज गिरफ्तार हो सकते हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, सीएम आवास के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, ईडी के तीसरे समन को भी किया नजरअंदाज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर तीसरी पर बार पेश नहीं हुए।
BHOPAL. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) आज गिरफ्तार हो सकते है। दिल्ली सरकार के मंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशंका जता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार किया जा सकता है। आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी अब तक तीन बार समन भेज चुकी हैं, लेकिन वह एक भी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में आप नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि खबरें आ रही हैं कि ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करने जा रही है। इसके बाद गिरफ्तार कर सकती है। वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा- सुनने में आ रहा है कल सुबह (4 जनवरी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर ईडी पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करने वाली है।
3 समन भेज चुकी है
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 3 जनवरी को तीसरा नोटिस भेजा था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। इससे पहले ईडी उन्हें 2 नवंबर और 21 दिसंबर को भी पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है। लेकिन सीएम ने सभी समन को नजरअंदाज किया और एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह कह रहे है कि सच्चाई यह है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं था। बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है और वे इसमें सेंध लगाना चाहते हैं। मेरे वकीलों ने मुझे बताया है कि मुझे भेजे गए समन अवैध हैं। बीजेपी का उद्देश्य मेरी जांच करना नहीं है। लेकिन मुझे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं करने देना चाहते। वे जांच के बहाने मुझे बुलाना चाहते हैं और फिर गिरफ्तार करना चाहते हैं।
केजरीवाल पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
3 समन भेज चुकी है ED , एक बार भी नहीं हुए पेश
वीडियो जारी कर ये बोले केजरीवाल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA