14 AC और 9 लाख रुपए के टीवी से सजेगा दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का आवास

Sandeep Kumar | Jul 02, 2025, 19:56 IST
Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास शीशमहल पर 29.56 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास का कायाकल्प होने जा रहा है। 60 लाख में नए सिरे भव्य आवास तैयार होगा। PWD के टेंडर में इसका खुलासा हुआ है। सीएम आवास में 14 AC, 9 लाख का टेलीविजन, 23 रिमोट पंखे, झूमर, डिशवॉशर, गीजर और अन्य कीमती सामान लगाया जाएगा। यह तब है जबकि दिल्ली में भाजपा, केजरीवाल के 'शीशमहल' का मु्द्दा बनाकर सरकार में आई है।



इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास शीशमहल पर 29.56 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस खर्च को लेकर केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।



CM हाउस में क्‍या-क्‍या सुविधाएं?

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बंगले को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। टेंडर की डिटेल के अनुसार, इस पर निम्नलिखित खर्च किए जाएंगे-



  • 5.74 लाख रुपए की लागत से 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • 2 लाख रुपए का यूपीएस सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।
  • 9.3 लाख रुपए की लागत से पांच टेलीविजन सेट लगाए जाएंगे।
  • 7.7 लाख रुपए में 14 एयर कंडीशनर (AC) लगाए जाएंगे।
  • 1.8 लाख रुपए में 23 रिमोट कंट्रोल वाले सीलिंग फैन लगाए जाएंगे।
  • 85 हजार रुपए का ओटीजी (ओवन टोस्ट ग्रिल) भी रखा जाएगा।
  • 77 हजार रुपए की एक ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन होगी।
  • 60 हजार रुपए का डिशवॉशर, 63 हजार का गैस चूल्हा किचन में होगा।
  • 32 हजार रुपए का माइक्रोवेव और 91 हजार के छह गीजर लगाए जाएंगे।

बंगले की बिजली के लिए 6 लाख 3 हजार 939 की लागत से 115 लैंप, वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट और तीन बड़े झूमर लगाए जाएंगे।



ये खबर भी पढ़िए...STF ने किया फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों से नौकरी पाने वालों का पर्दाफाश, डॉक्टर-इंजीनियर समेत कई अफसर फंसे!



ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (3 जुलाई) : यूपी में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट, MP में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना



ये खबर भी पढ़िए...एमपी के इस शहर में संडे को भी लगेंगे स्कूल, इस वजह से बदला जा रहा छुट्टी का दिन



पूर्व सीएम केजरीवाल कैसा था शीशमहल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 तक करीब 29.56 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में मिली थी। RTI अजय बसुदेव बोस ने दायर किया था।



लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, सिविल कार्यों पर 29 करोड़ 56 लाख 3 हजार 74 रुपए खर्च किए गए थे। औसतन हर महीने करीब 31 लाख रुपए सरकारी बंगले पर खर्च होते थे। इस खर्च को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता के टैक्स से आया है और इसके खर्च का हिसाब दिया जाना चाहिए।



ये खबर भी पढ़िए...50 गांवों में पेयजल संकट, PHE दफ्तर के बाहर विधायक ने दिया धरना



दिल्ली सीएम ने साधा केजरीवाल पर निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 2 जुलाई को शालीमार बाग स्थित शीशमहल पहुंची। यह पार्क जीर्णोद्धार के बाद जनता के लिए खोला गया है। उद्घाटन के बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक शीशमहल था, जो पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी अय्याशी के लिए बनाया। दूसरा शीशमहल जनता की सुविधा के लिए समर्पित किया गया है।



रेखा गुप्ता ने कहा कि पहला शीशमहल जनता की मेहनत की कमाई से बना था। दूसरी ओर, यह शीशमहल जनता की सुविधा के लिए है। उन्होंने पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार में अंतर बताया। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी खजाने से लिया गया पैसा वापस किया जाना चाहिए।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली
  • लोक निर्माण विभाग
  • भाजपा
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता