50 गांवों में पेयजल संकट, PHE दफ्तर के बाहर विधायक ने दिया धरना

Pravesh Shukla | Jul 02, 2025, 19:32 IST
Share
jagdalpur-peeyjal-sankat-bastar the sootr
jagdalpur-peeyjal-sankat-bastar the sootr

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इलाके के करीब 50 गांव पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय विधायक लखेश्वर बघेल धरने पर बैठ गए।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इलाके के करीब 50 गांव पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय विधायक लखेश्वर बघेल धरने पर बैठ गए।

पढ़ें: नौकरी जाने के बाद आई पति की याद, 22 साल बाद भरण-पोषण की मांग लेकर पहुंची हाईकोर्ट

भूख हड़ताल का किया था ऐलान

बता दें कि पानी की समस्या को लेकर स्थानीय विधायक लखेश्वर बघेल ने आज भूख हड़ताल का ऐलान किया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने न तो उन्हें भूख हड़ताल करने की इजाजत दी और न ही धरना देने के लिए कोई जगह मुहैया कराई।

पढ़ें: मंत्री जी पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, आप कब करेंगे पिटाई

PHE दफ्तर का घेराव

प्रशासन के इस रवैये से नाराज विधायक लखेश्वर बघेल अपने समर्थक और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पीएचई दफ्तर पहुंचे और दफ्तर का घेराव किया। इसके बाद वे दफ्तर के सामने ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने विभाग के साथ-साथ प्रशासन के लेकर भी नाराजगी जताई।

पढ़ें: महतारी वंदन योजना से 70 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए

धरातल पर नहीं पहुंची योजना

विधायक लखेश्वर बघेल का कहना है कि पिछले कई साल से बस्तर विधानसभा के कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। इसके समाधान के लिए बार-बार आवाज़ उठाई गई। लेकिन पीएचपी विभाग नल-जल योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने में नाकाम रहा है।

पढ़ें: बिना अनुमति आरोपी को पकड़ने बंगाल पहुंचे छत्तीसगढ़ के दो आरक्षक,टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

आश्वासन के बाद धरना खत्म

विरोध प्रदर्शन की वजह से पीएचई दफ्तर के बाहर काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। जिसके बाद आखिरकार विभाग ने विधायक को बरसात के बाद पेयजल संकट दूर करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वो दोबारा घेराव करेंगे।

CG News, पेयजल की समस्या, छत्तीसगढ़ न्यूज, jagdalpur, hunger strike, tap water scheme, drinking water crisis

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • jagdalpur
  • पेयजल की समस्या
  • जगदलपुर
  • drinking water crisis
  • tap water scheme
  • hunger strike
  • भूख हड़ताल
  • पेयजल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग