महतारी वंदन योजना से 70 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए

Krishna Kumar Sikander | Jun 08, 2025, 16:17 IST
Share
Names of 70 thousand women were removed from Mahtari Vandan Yojana the sootr
Names of 70 thousand women were removed from Mahtari Vandan Yojana the sootr

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत शुरूआत में 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने पंजीयन कराया था। जांच के बाद करीब 70 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए। अब 69 लाख 63 हजार 621 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत शुरूआत में 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने पंजीयन कराया था। जांच के बाद करीब 70 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए। अब 69 लाख 63 हजार 621 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाएं

रायपुर में सबसे ज्यादा हितग्राही

योजना के तहत सबसे अधिक हितग्राही रायपुर जिले में हैं, जहां 5 लाख 29 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभ ले रही हैं। बिलासपुर में 4 लाख 21 हजार, दुर्ग में 4 लाख से अधिक, बलौदाबाजार में 3 लाख 26 हजार, महासमुंद में 3 लाख 21 हजार, कोरबा में 2 लाख 92 हजार, जांजगीर-चांपा में 2 लाख 87 हजार, रायगढ़ में 3 लाख से अधिक, राजनांदगांव में 2 लाख 55 हजार और कबीरधाम में 2 लाख 52 हजार महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना को मिलेगा विस्तार: महिलाओं को फिर आवेदन का मौका

इसलिए हटाए गए नाम

योजना की जांच में पाया गया कि कई महिलाओं के दो-दो आवेदन दर्ज थे, क्योंकि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन (आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से) दोनों तरीकों से आवेदन किया था। इसके अलावा, कुछ महिलाओं के आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराने होने के कारण निष्क्रिय थे, जिस वजह से उनके नाम योजना से हटाए गए। अब आधार कार्ड सक्रिय होने पर नए सिरे से पंजीयन के बाद इन्हें फिर से जोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पंजीयन पोर्टल दोबारा खोलेगी सरकार

शासन से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को शामिल करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही का पंजीयन पोर्टल दोबारा खोलेगी। यह निर्णय पिछले साल से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना का बढ़ सकता है दायरा... जानिए बजट में और क्या है खास

भाजपा ने निभाया वादा

भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव में योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद सरकार ने इस वादे को पूरा करते हुए प्रदेश की लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ पहुंचाया। जांच के बाद डुप्लिकेट और निष्क्रिय आधार वाले योजना के आवेदनों को हटाकर योजना को और पारदर्शी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना | बीजेपी की महतारी वंदन योजना | महतारी वंदन योजना आवेदन | महतारी वंदन योजना से महिलाओं के नाम हटाए गए | mahtari vandan yojana | BJP's Mahtari Vandan Yojana | funds of Mahtari Vandan Yojana | Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana | Names of women were removed from Mahtari Vandan Yojana

Tags:
  • BJP's Mahtari Vandan Yojana
  • बीजेपी की महतारी वंदन योजना
  • महतारी वंदन योजना
  • महतारी वंदन योजना आवेदन
  • funds of Mahtari Vandan Yojana
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana
  • mahtari vandan yojana
  • महतारी वंदन योजना से महिलाओं के नाम हटाए गए
  • Names of women were removed from Mahtari Vandan Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा