महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाएं

Krishna Kumar Sikander | Jun 06, 2025, 17:39 IST
Share
Women deprived of Mahtari Vandan Yojana the sootr
Women deprived of Mahtari Vandan Yojana the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बवाल मचा है। जिले के राजिम, फिंगेश्वर, और देवभोग-मैनपुर इलाकों में 100 से ज्यादा ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें सिर्फ इसलिए इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा, क्योंकि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बवाल मचा है। जिले के राजिम, फिंगेश्वर, और देवभोग-मैनपुर इलाकों में 100 से ज्यादा ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें सिर्फ इसलिए इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा, क्योंकि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। एक हैरान करने वाला मामला पंडरीपानी का है, जहां तुलेश साहू नाम के शख्स ने प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने 27 मार्च को परियोजना अधिकारी को चिट्ठी लिखी कि उनकी पहली पत्नी को तो योजना का एक हजार रुपये हर महीने मिल रहा है, लेकिन दूसरी पत्नी को कुछ नहीं मिल रहा। वे चाहते हैं कि दूसरी पत्नी को भी ये रकम मिले।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना को मिलेगा विस्तार: महिलाओं को फिर आवेदन का मौका

दो पत्नियों का झमेला, सजा वैध पत्नी को

महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, ज्यादातर मामले उन इलाकों से हैं, जहां दो-दो शादियां करना अभी भी आम बात है। इस वजह से कई वैध पत्नियां, जिनका हक बनता है, वे भी योजना से बाहर हो रही हैं। एक महिला ने बताया कि उसने सारे कागजात जमा किए, फिर भी उसका आवेदन रद्द कर दिया गया, सिर्फ इसलिए कि उसके पति की दूसरी बीवी है।

ये खबर भी पढ़ें... नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

प्रशासन का जवाब, पर संतुष्टि नहीं

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय का कहना है कि हिंदू कानून में एक पुरुष को सिर्फ एक पत्नी का हक है। दूसरी शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिलती, इसलिए ऐसी महिलाएं योजना में पात्र नहीं मानी जातीं। लेकिन सवाल ये है कि अगर दूसरी शादी गैरकानूनी है, तो उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? और क्यों पहली पत्नी को सजा भुगतनी पड़ रही है?

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना | बीजेपी सरकार पर फिर लगे गंभीर आरोप, विधानसभा में गरमाया मामला

योजना का मकसद अधूरा

महतारी वंदन योजना का मकसद है महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करना, लेकिन अभी तो ऐसा लग रहा है कि कई महिलाएं अपने ही घर में उपेक्षित हो रही हैं। ये मामला प्रशासन, समाज और कानून के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

महतारी वंदन योजना का बढ़ सकता है दायरा... जानिए बजट में और क्या है खास

पति की गलती, पत्नी की सजा

कई बार पति की दूसरी शादी की वजह से पहली और वैध पत्नी को योजना से बाहर कर दिया जा रहा है। कुछ महिलाओं ने दोबारा आवेदन भी किया, लेकिन सिर्फ पति की दूसरी शादी के कारण उनका हक छिन रहा है। ये स्थिति न सिर्फ उनकी आर्थिक मदद छीन रही है, बल्कि उनके सम्मान पर भी सवाल उठा रही है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना | mahtari vandan yojana | Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana

Tags:
  • महतारी वंदन योजना
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana
  • mahtari vandan yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा