दिल्ली एयरपोर्ट से BKI के आतंकी सचिनदीप सिंह को गिरफ्तार, पाकिस्तान से है कनेक्शन

Jitendra Shrivastava | Mar 09, 2025, 24:04 IST
bki-terrorist-arrested Photograph: (thesootr)
दिल्ली IGI एयरपोर्ट से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी सचिनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने उसे थाईलैंड से दिल्ली लौटते समय पकड़ा। यह आतंकी पाकिस्तान स्थित आतंकियों रिंदा और हैप्पी पासिया से जुड़ा था...

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी सचिनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इस आतंकी के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से कनेक्शन थे और वह आतंकियों को फंडिंग और अन्य सहायता प्रदान कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकियों को फंडिंग और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था।



थाईलैंड से दिल्ली लौट रहे आतंकी को पकड़ा

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने एक बड़ा सफल ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी सचिनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब वह थाईलैंड से दिल्ली लौट रहा था। सचिनदीप सिंह, जो कि अमृतसर के अजनाला का निवासी है, नांदेड़ मर्डर केस में वांटेड था। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।



ये खबरें भी पढ़ें...



फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 2 ट्रेनें कैंसिल, 5 का रूट डायवर्ट, देखें डिटेल



यो यो हनी सिंह का पांच करोड़ का कंसर्ट दो घंटे में खत्म, ठगा गए 20 हजार दर्शक



क्या था सचिनदीप सिंह का काम?

सचिनदीप सिंह BKI के आतंकियों को फंडिंग और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित आतंकियों हरविंदर सिंह रिंदा और हैप्पी पासिया से जुड़े हुए थे। पाकिस्तान में बैठे ये आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। सचिनदीप की गिरफ्तारी से आतंकवादी नेटवर्क के कई राज खुल सकते हैं।



पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने BKI के दो अन्य ऑपरेटिव्स, जगदीश सिंह उर्फ जग्गा और शुभदीप सिंह उर्फ शुभ को गिरफ्तार किया था। इनके पास से दो पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद हुए थे। पंजाब पुलिस की यह सफलता इस मामले में बड़ा कदम साबित हो सकती है, क्योंकि यह आतंकी संगठन पंजाब और अन्य राज्यों में आतंक फैलाने का काम कर रहा था।



ये खबरें भी पढ़ें...



सुरक्षित नहीं पत्रकार, माफिया बना रहे निशाना... ये 5 घटनाएं कह रहीं आतंक की कहानी



EPFO का बड़ा फैसला : नौकरी छोड़ने और दूसरी नौकरी के बीच के गैप में भी मिलेगा बीमा



सचिनदीप पर पंजाब पुलिस का बयान

पंजाब पुलिस के मुताबिक, सचिनदीप सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने, फंडिंग और लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराता था। वह पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के निर्देशों पर काम कर रहा था। फिलहाल, आतंकी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे कई और गिरफ्तारी हो सकती हैं।



अगले कदम और पुलिस की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि सचिनदीप से पूछताछ के बाद और कई मामलों का खुलासा हो सकता है। उसकी गिरफ्तारी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब और अन्य राज्यों में सक्रिय आतंकवादी गतिविधियों पर काबू पाया जा सकेगा।



Tags:
  • बब्बर खालसा इंटरनेशनल
  • आतंकी
  • पंजाब पुलिस
  • देश दुनिया न्यूज
  • सचिनदीप सिंह