यो यो हनी सिंह का पांच करोड़ का कंसर्ट दो घंटे में खत्म, ठगा गए 20 हजार दर्शक

Sanjay Gupta | Published:
Share
Yo Yo Honey Singh concert
Yo Yo Honey Singh concert

नगर निगम द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपत्ति के बाद सख्ती दिखाने की कोशिश की गई और फिर से हनी सिंह कंसर्ट के आयोजकों को नोटिस जारी कर 50 लाख देने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि देर शाम को आय़ोजन के दौरान यह राशि का चेक दे निगम को दे दिया गया है।

Indore. यो यो हनी सिंह का विवादित कंसर्ट दो घंटे में खत्म हो गया। शनिवार शाम सवा सात बजे वह हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचे, स्टेज पर रंग जमा ही था और लोगों के महंगे टिकट की पैसा वसूली शुरू ही हुई थी की ठीक नौ बजे एकदम से म्यूजिक बद और हनी सिंह चले गए। श्रोताओं को कुछ समझ ही नहीं पड़ा और आयोजन समाप्त की घोषणा हो गई।

7b49fab7-4d4
7b49fab7-4d4


सवा नौ बजे तो मैदान साफ

रात सवा नौ बजे तो आयोजन स्थल साफ हो चुका था और मैदान से सब निकल गए। इसके बाद 20 हजार श्रोता खुद को ठगा महसूस करने लगे। इन्होंने महंगे टिकट लिए थे जो न्यूनतम ढाई हजार रुपए से शुरू होकर हजारों की कीमत के थे। कुल टिकट ही तीन करोड़ रुपए से अधिक की कीमत के बिके थे।

d5384e7f-dd5
d5384e7f-dd5


ये खबर भी पढ़िए... हनी सिंह कंसर्ट की मंजूरी बिना फायर एनओसी के जारी, कठघरे में पुलिस और निगम अधिकारी

50 लाख के चेक दिए जाने की बात

वहीं यह भी सामने आया है कि नगर निगम द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपत्ति के बाद सख्ती दिखाने की कोशिश की गई और फिर से हनी सिंह कंसर्ट के आयोजकों को नोटिस जारी कर 50 लाख देने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि देर शाम को आय़ोजन के दौरान यह राशि का चेक दे निगम को दे दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... हनी सिंह कंसर्ट की आय पर 'द सूत्र' सही साबित हुआ, निगम ने भेजा 50 लाख का नोटिस

आयोजन की मंजूरी ही गलत

पुलिस द्वारा जारी की गई कंसर्ट की मंजूरी ही गलत रही। कारण है कि आयोजन के लिए महापौर की सख्ती के बाद नगर निगम से फायर एनओसी ही जारी नहीं हुई। जिस जगह पर 20 हजार से ज्यादा लोग जमा हो रहे हैं, वहां फायर सिस्टम को एनओसी ही नहीं थी और पुलिस ने सात मार्च देर रात कंसर्ट की मंजूरी जारी कर दी।

ये खबर भी पढ़िए... हनी सिंह पर महापौर और एमआईसी मेंबर की खाली गई अड़ीबाजी, अधिकारियों ने नहीं सुनी

महापौर बोले- सभी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाउंगा

मात्र 7.84 लाख रुपए का टैक्स लिए जाने पर नाराज महापौर ने 8 मार्च शनिवार को फिर सख्ती दिखाई थी और साफ कहा कि मुझे निगम के लिए पूरा टैक्स का पैसा चाहिए, इसके बिना आयोजन नहीं होगा। आयोजन पांच करोड़ से कम का नहीं है, फिर टैक्स इतना कम क्यों, तत्काल नोटिस दीजिए और आयोजन रुकवाईए। महापौर ने यहां तक साफ कह दिया कि नहीं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मैं निंदा प्रस्ताव पास करूंगा। इसके बाद फिर अधिकारी थोड़े जागे और हनी सिंह को 50 लाख का टैक्स नोटिस जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम के 2 नोटिस, सिंगर हनी सिंह ने नहीं दिया जवाब



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Honey Singh
  • rapper Honey Singh
  • हनी सिंह
  • रैपर हनी सिंह
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर