दिल्ली के IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 1 मामले में दर्ज हुई FIR
Ravi Singh | Jun 28, 2024, 18:51 IST
Delhi IGI Airport
IGI Airport के टर्मिनल 1 की छत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हैं। IGI एयरपोर्ट की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी का कहना है कि घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 304ए/337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ( IGI Airport ) के टर्मिनल 1 की छत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हैं। घटना के बाद दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक डायल ने एहतियातन टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है।
डायल का कहना है कि जब तक टर्मिनल 1 की स्थिति ठीक नहीं हो जाती, तब तक उड़ानें टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 से संचालित होंगी। वहीं डायल ने जानकारी दी कि टर्मिनल 1 पर छत गिरने की घटना की जांच के लिए तकनीकी समिति गठित हो चुकी है। वहीं IGI एयरपोर्ट की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी का कहना है कि घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 304ए/337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली एयरपोर्ट प्रभावित व्यक्तियों और मृतकों के परिजन की सहायता कर रहा है। इसी क्रम में मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए हर व्यक्ति को 3-3 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
घटना की वजह की जांच के लिए DIAL द्वारा एक तकनीकी समिति का गठन किया है, जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। इसके अलावा DIAL नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA ), नागरिक उड्डयन ब्यूरो (BCAS), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) सहित सभी एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से काम कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
राज्यसभा में बेहोश हुईं फूलो देवी नेताम, NEET पेपर लीक मामले में कर रहीं थीं विरोध-प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने टर्मिनल 1 के प्रस्थान क्षेत्र का दौरा किया। पूरी जानकारी लेने के बाद यहां उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए और कहा कि टर्मिनल 1 के पूरे ढांचे का गहन निरीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी तरीके से जांच के बाद ही टर्मिनल-1 को फिर से शुरू किया जाए।
हादसे को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी को घेरा। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का कहना है कि अभी 10 मार्च को ही पीएम मोदी ने आईजीआई के टर्मिनल 1 का उद्घाटन किया था और यह तीन महीने में ही गिर गई। पीएम मोदी बताएं कि इस हादसे में एक की जान चली गई अन्य कई घायल हो गए, इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मामले केस दर्ज
20 लाख का मुआवजा
तकनीकी समिति का गठन
ये खबर भी पढ़ें...
राज्यसभा में बेहोश हुईं फूलो देवी नेताम, NEET पेपर लीक मामले में कर रहीं थीं विरोध-प्रदर्शन
मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा
विपक्ष ने सरकार को घेरा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA