पत्नी से तलाक और प्रताड़ना...अतुल की तरह बिजनेसमैन पुनीत ने चुनी मौत
Vikram Jain | Jan 02, 2025, 01:25 IST
पुनीत खुराना सुसाइड केस। Photograph: (the sootr)
बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के चर्चित सुसाइड केस के बाद अब दिल्ली में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां कैफे मालिक पुनीत खुराना ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दिल्ली से एक और इसी तरह का चौंकाने वाला मामला सामने आया। दिल्ली के मॉडल टाउन में पत्नी और ससुसाल वालों से परेशान होकर रेस्त्रां मालिक पुनीत खुराना ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो भी बनाया जिसमें आपबीती सुनाई है। पुनीत का अपनी पत्नी से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। मामले में पुनीत की बहन और परिजनों ने पत्नी मनिका पहवा और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। सुसाइड के मामले में मॉडन टाउन थाना पुलिस जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के कल्याण विहार का है। यहां रहने वाले पुनीत खुराना ने मंगलवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुनीत खुराना कैफे और रेस्त्रां चलाते थे। सुसाइड करने से पुनीत का फोन पर अलग रह रही पत्नी मनिका के साथ जमकर विवाद हुआ था। सोमवार की आधी रात में दोनों के बीच बातचीत हुई थी। जिससे जुड़ा 16 मिनट का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत रिकॉर्ड हुई है। दोनों के बीच कड़वाहट भरी कॉल रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ता कितना बिगड़ चुका था।
AI इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड करने वाले पुनीत की कहानी ने सभी को सन्न कर दिया है। परिवार के अनुसार, पुनीत और मनिका की शादी 2016 में हुई थी, पति पत्नी होने के साथ होने के साथ ही दोनों में कारोबारी रिश्ता भी था। दोनों मिलकर कैफे चलाते थे। शादी के एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ सही चल रही था। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ता बिगड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि बात तलाक तक पहुंची।
पुनीत की मौत की परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब मौत को लेकर परिवार ने पत्नी मनिका और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि मनिका और उसका परिवार द्वारा पुनीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह दुखी था, परेशान था।
पुनीत की बहन ने आरोप लगाया कि भाई पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट भाभी मनिका ने हैक कर लिया है। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ बदतमीजी की है। जिसके बाद वजह से भाई को रात में 3 बजे भाभी को फोन करना पड़ा था, जिसकी 16 मिनट की रिकॉर्डिंग भी हमारे पास है।
पुनीत की आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। मामले में पुलिस का कहना है कि पुनीत और पत्नी मनिका के बीच सोमवार- मंगलवार की रात करीब 3 बजे फोन पर बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ था। 16 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग में दोनों के बीच हुई बहस सुनी जा सकती है। पुनीत को पत्नी मनिका को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारे बीच तलाक हो रहा है, लेकिन अब भी मैं बिजनेस पार्टनर हूं... तुम्हें मेरा बकाया क्लियर करना होगा। जिस पर वह (मनिका) कहती हैं कि भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है। तू अब लायक नहीं है। मैं तेरी सूरत तक देखना नहीं चाहती। सामने आया तो थप्पड़ मा दूंगी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुनीत का फोन पुलिस के कब्जे में है।
जानें पूरा सनसनीखेज मामला
2016 में हुई थी शादी
मनिका और उसके परिवार पर गंभीर आरोप
हिम्मत है तो सुसाइड कर लो...
मृतक पुनीत की बहन का कहना है कि भाभी मनिका उसके माता-पिता और बहन ने भाई पुनीत को मजबूर किया है। इन लोगों ने भाई को तनाव में डाला। उसे कहा गया कि तुम कुछ नहीं कर सकते, हिम्मत है तो सुसाइड कर लो। बहन ने आगे बताया कि मौत से पहले भाई ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने अपनी पीड़ा बताई है। भाई ने वीडियो संदेश में बताया कि कैसे मनिका और उसके माता-पिता ने उस परेशान किया और मानसिक दबाव डाला। यहां तक की हमारे माता-पिता को बाहर निकालने को लेकर धमकी भी दी गई। वीडियो में मृतक पुनीत ने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है।
भाई का इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक
फोन पर 16 मिनट का झगड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA