दिल्ली में कहर बनी बारिश, उफान पर यमुना नदी, बाढ़ और जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कों पर भरा पानी, NDRF ने संभाला मोर्चा

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
दिल्ली में कहर बनी बारिश, उफान पर यमुना नदी, बाढ़ और जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कों पर भरा पानी, NDRF ने संभाला मोर्चा

NEW DELHI. राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आफत की बारिश से तबाही मची हुई है। बाढ़ बारिश और जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। भारी बारिश से कहीं पुल ढह रहे हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। बीते 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में बारिश से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। 



तीन दिन की बारिश से दरिया बनी दिल्ली, कई क्षेत्रों में भयावह स्थिति



राजधानी दिल्ली की बात बात करें तो यहां बारिश ने तबाही मचाई है। यहां बारिश ने 45 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के चलते तीन दिनों की दिल्ली दरिया बन गई है। यमुना के आस पास वाले इलाके पानी में डूब गए है। जगह-जगह पानी जमा हो जाने के कारण अलग अलग हादसों 5 की मौत हो गई है। दिल्ली में हुई आपत की बारिश के बाद NDRF और SDRF ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यहां कई क्षेत्रों में भयावह स्थिति बन गई। सड़कें जलमग्म है, कई घर मकान डूब गए है। जगह जगह जलभराव होने से रास्ते बंद है जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है। 



publive-image



यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी लोगों की मुश्किलें 



हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 3 मीटर ज्यादा है। केंद्रीय जल आयोग को आशंका है कि गुरुवार दोपहर तक जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे। राहत कार्यों के लिए NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही लोगों के लिए 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं। यमुना नदी के किनारे बसे निचले इलाकों से 16 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।



दिल्ली में बिगड़े हालात, पुलिसकर्मियों को किया तैनात



बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति को देखते हुए दिल्ली में 50 जगहों पर 3 हजार 450 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिससे हादसों को होने से रोका जा सके, वहीं मिंटो ब्रिज अंडरपास में पानी भरने के बाद उसमें करंट आने की संभावना को देखते हुए विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। सुबह से ही कंट्रोल रूम में पेड़ उखड़ने, जाम लगने, गड्ढे होने तो कहीं सिग्नल के काम नहीं करने की शिकायतें मिल रही हैं।



publive-image



बारिश से बिगड़े हालत पर बोले सीएम केजरीवाल



दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।  



हरियाणा के बाढ़ का खतरा, अब तक 10 की मौत



हरियाणा में भी 13 जिलों में यमुना का पानी घुस चुका है। 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। धीरे धीरे यमुना का पानी अब आगे की और बढ़ रहा है, इससे आज पांच जिले- जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल और सिरसा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं।



publive-image



हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट 



हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद बुधवार देर रात से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 15 और 16 जुलाई को बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।  हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट पर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को आपदा प्रबंधन के लिए 180 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इससे में लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग को 10-10 करोड़ रु़पये आबंटित कर दिए हैं, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों व पेजजल परियोजनाओं की हालत सुधारी जा सके।


बारिश से 100 से ज्यादा लोगों की मौत Delhi News यमुना का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ बाढ़ और जलभराव से जनजीवन प्रभावित दिल्ली में बारिश से बिगड़े हालात more than 100 people died due to rain flood caused by rising water level of Yamuna life affected due to flood and waterlogging Situation worsened due to rain in Delhi दिल्ली न्यूज