पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे!
BHOPAL. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज (14 नवंबर) आठवां दिन है। हालांकि, इस दौरान उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री बीमार हालत में सड़क पर लेटे हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके समर्थक उन्हें गमछे से हवा करते दिखाई दे रहे हैं।
डॉक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे
ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी
धीरेंद्र शास्त्री की बिगड़ी तबीयत से जुड़ी खबर पर एक नजर...
|
दिल्ली ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा
आज 14 नवंबर की यात्रा 16 किमी लंबी है। इसमें हजारों लोग शामिल हुए हैं। करीब 2 किलोमीटर तक सड़क पर सिर्फ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
एएसपी अनुज चौधरी खुद मोर्चे पर तैनात हैं। इस यात्रा का समापन 16 नवंबर को मथुरा में होगा। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि हम यूपी में ज्यादा सुरक्षित हैं, डरने की कोई जरूरत नहीं है।