तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है... फर्जी कॉल सुनकर हार्ट अटैक से मां की मौत
Pratibha ranaa | Oct 04, 2024, 12:27 IST
डिजिटल अरेस्ट
आगरा की शिक्षिका मालती वर्मा को 'सेक्स रैकेट' के झूठे फोन कॉल से दहशत में आकर हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना 'डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी का हिस्सा थी।
आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां डिजिटल अरेस्ट ने एक टीचर की जान ले ली। दरअसल शिक्षिका को यह कहकर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई कि उनकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है। यह सुनकर एक मां दहशत में आ गई और उसे हार्टअटैक आ गया। थोड़ी ही देर में उनका निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय मालती वर्मा, आगरा के अछनेरा के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में स्टूडेंट्स को पढ़ा रही थीं। इस दौरान उन्हें अचानक एक फोन आया। फोन में व्यक्ति ने कहा कि मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं। आपकी बेटी 'सेक्स रैकेट' में फंस गई है। अगर आप 1 लाख रुपए भेज दें, तो हम उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। यह सुनकर मालती के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस खबर ने मालती को इतना हिलाकर रख दिया कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
जानकारों के अनुसार ऐसे मामलों में सजग रहना होगा, जांच एजेंसिया इस तरह किसी को फोन नही करती है। सजग रहकर उनसे पता, दफ्तर पूछो और पूरा परिचय व अन्य जानकारी मांगों। दबाव में आने की जरूरत नहीं है। ब्लैकमेल राशि डलवाने की बात कर रहा है तो इसकी शिकायत पुलिस में करें। अपने बैंक की डिटेल किसी से भी साझा नहीं करें और ना ही किसी को राशि ट्रांसफर करें।
डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं मालती वर्मा
क्या होता है डिजिटल अरेस्ट ?
डिजिटल अरेस्ट में संबंधित को विविध जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर फोन पर डराया जाता है, इसमें कई बार एआई के जरिए ऐसे नंबर से कॉल बताए जाते हैं और डीपी ऐसे आती है जैसे पुलिस अधिकारी हो (एसीपी को धमकाने में यही हुआ आईपीएस लिखा हुआ आया था)। फिर फोन पर बताया जाता है कि जांच चल रही है, जांच के नाम पर कई जानकारी ली जाती है, जिससे लगे कि सही में अधिकारी है, फिर बचने के लिए राशि मांगी जाती है। यह कई घंटों तक भी होता है और व्यक्ति इसी फोन कॉल में उलझा रहता है, ऐसे डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है।
क्या करें पीड़ित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj