दिशा पाटनी के पिता से 25 लाख की ठगी, बड़ा पद दिलाने का दिया था लालच
Ravi Singh | Nov 16, 2024, 10:01 IST
Disha Patni
अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता से 25 लाख रुपए की ठगी की गई है। जालसाजों ने उन्हें उत्तराखंड सरकार के एक आयोग में बड़ा पद दिलाने का वादा करके ठगा था।
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी से 25 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जगदीश बरेली से रिटायर्ड सीओ हैं। जालसाजों ने उन्हें उत्तराखंड सरकार के किसी आयोग में बड़ा पद दिलाने का वादा कर ठगी की थी। जगदीश पाटनी की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस चौफुला निवासी रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने पुलिस को बताया कि हार्टमैन कॉलेज के पास रहने वाले शिवेंद्र प्रताप सिंह उनके पूर्व परिचित थे। पांच-छह माह पहले शिवेंद्र प्रताप ने उनकी मुलाकात पूर्वी दिल्ली उत्तमनगर निवासी दिवाकर गर्ग और जूना अखाड़ा ऋषिकेश हरिद्वार के आचार्य जयप्रकाश गुरुजी से कराई। इन लोगों ने अपने राजनीतिक संपर्कों का हवाला देते हुए उन्हें राजनीति में सम्मानजनक पद या किसी सरकारी विभाग के आयोग में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष का पद दिलाने का लालच भी दिया। प्रतिष्ठित पद पाने की महत्वाकांक्षा में वह आरोपियों के जाल में फंस गए और पांच लाख रुपए नकद दे दिए।
जगदीश पाटनी का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने लखनऊ में तथाकथित ओएसडी हिमांशु से मीटिंग तय की और कहा कि काम आगे बढ़ गया है। फिर आरोपी के कहने पर उसने अप्रैल महीने में प्रीति गर्ग के खाते में तीन किस्तों में 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने बरेली में शिवेंद्र नाथ को 5 लाख रुपए दिए।
रिटायर्ड सीओ का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया था कि तीन माह में काम न होने पर दस प्रतिशत ब्याज के साथ पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद उनका काम नहीं हुआ और अब आरोपी रकम भी वापस नहीं कर रहे हैं। जब वह रकम मांगते हैं तो वह दबंगई दिखाते हुए और रकम की मांग करते हैं। उन्हें पता चल गया है कि आरोपी इसी तरह लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। उनकी तहरीर पर थाने में शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, प्रीति गर्ग, आचार्य जयप्रकाश और ओएसडी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर ठगी
ओएसडी से मिलवाया
काम नहीं होने पर ब्याज के साथ पैसे वापस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA