DELHI: द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद के लिए करेंगी नामांकन PM मोदी समेत BJP शासित राज्यों से CM रहेंगे मौजूद

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
DELHI: द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद के लिए करेंगी नामांकन PM मोदी समेत BJP शासित राज्यों से CM रहेंगे मौजूद

Delhi. झारखंड की पूर्व राज्यपाल(Former Governor of Jharkhand) और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू(NDA presidential candidate Draupadi Murmu) आज 24 जून को संसद भवन में 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(PM Modi, Home Minister Amit Shah, Defense Minister Rajnath Singh) समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री(Chief Ministers of many states) मौजूद रहेंगे। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी( Union Minister Prahlad Joshi) के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, यह मेरा सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।



YSR ने किया समर्थन का ऐलान 




आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया है. हालांकि नॉमिनेशन के समय वो खुद मौजूद नहीं रहेंगे। जगन की जगह पर पार्टी के राज्यसभा सांसद विजय साई रेड्डी और लोकसभा में पार्टी के नेता मिधुन रेड्डी नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। 



नवीन पटनायक ने भी किया समर्थन 



 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। नवीन पटनायक इस समय इटली दौरे पर हैं। इसलिए नामांकन के समय वो खुद मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन इस दौरान कैबिनेट के दो मंत्री मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी नवीन पटनायक ने ट्वीट कर दी है।



पीएम मोदी और अमित शाह से म‍िलीं मुर्मू 




नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। वह राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए देशभर का दौरा करेंगे। 



18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव




राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून नामांकन की अंतिम तारीख है। देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।



द्रौपदी मुर्मू को Z+ की सुरक्षा 




एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को Z+ की सुरक्षा हाल ही में मुहैया कराई है. केंद्र सरकार ने उन्हे... सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मुर्मू को सुरक्षा दी है। 




 


झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन Presidential election 2022 राष्ट्रपति चुनाव न्यूज राष्ट्रपति चुनाव Draupadi Murmu news द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu presidential candidate NDA presidential candidate presidential election news nomination for the presidency Draupadi Murmu news एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी presidential election Draupadi Murmu NDA Candidate राष्ट्रपति चुनाव 2022