बदलने वाले हैं ड्राइविंग लाइसेंस के नियम: पता अपडेट से लेकर फीस तक, जानिए क्या-क्या बदलेगा?

Aman Vaishnav | Oct 22, 2026, 14:18 IST
Share
<strong>ड्राइविंग लाइसेंस में अब पता, मोबाइल और ईमेल अपडेट कराने पर फीस खत्म करने का ड्राफ्ट जारी।</strong>
ड्राइविंग लाइसेंस में अब पता, मोबाइल और ईमेल अपडेट कराने पर फीस खत्म करने का ड्राफ्ट जारी।

आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है या आप नया बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर आई है। केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़े बदलाव करने जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए एक नया ड्राफ्ट जारी किया है। इस नए ड्राफ्ट का सबसे बड़ा मकसद यह है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

ड्राइविंग लाइसेंस के नियम

हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ये नियम अभी सिर्फ प्रस्तावित हैं। यानी इन्हें अभी पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने इन पर आम लोगों से 30 दिन के अंदर राय और आपत्तियां मांगी हैं।

पता और मोबाइल नंबर बदलना बिल्कुल मुफ्त

अक्सर लोगों को अपना घर बदलने पर या नया फोन नंबर लेने पर लाइसेंस (Driving Licence) में जानकारी बदलवानी पड़ती है। अभी इसके लिए अलग से फीस देनी पड़ती है। नए प्रस्ताव में इसे पूरी तरह खत्म करने की बात कही गई है।

मुफ्त अपडेट की सुविधा: ड्राइविंग लाइसेंस में अपना पता , मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा।

ऑनलाइन प्रमाणीकरण: आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन से मिलने वाली सुविधाओं को भी शुल्क मुक्त करने की योजना बनाई गई है।

काम पूरा होने के लिए तय होगी समयसीमा

पहले कई बार आवेदनों में हफ्तों और महीनों लग जाते थे। अब सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए सख्त समय तय करने का प्रस्ताव रखा है।

नाम और अन्य बदलाव: अगर आप अपने नाम या किसी अन्य जानकारी में बदलाव के लिए आवेदन करते हैं, तो उस पर 15 दिन के भीतर फैसला करना होगा।

पते में बदलाव की गारंटी: पते में बदलाव के आवेदन पर यदि 30 दिन के भीतर कोई फैसला नहीं लिया जाता है, तो सिस्टम उसे अपने-आप मंजूर मान लेगा।

वाहन कैटेगरी हटाना: अगर आप अपने लाइसेंस से किसी गाड़ी की कैटेगरी को हटाना चाहते हैं, तो आवेदन करने के 7 दिन के अंदर अपने-आप कार्रवाई हो जाएगी।

Form 2A और ऑटो-फिल की सुविधा

सड़क परिवहन मंत्रालय सारथी पोर्टल (Sarathi Portal) पर आवेदन करने के तरीके को भी बहुत आसान बना रहा है। इससे आपको बार-बार एक ही जानकारी न भरनी पड़ेगी।

नया फॉर्म 2A (Form 2A): ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने और गाड़ी की नई कैटेगरी जुड़वाने के लिए एक अलग फॉर्म 2A लाने का प्रस्ताव है।

अपने-आप भरेगी जानकारी (Auto-Fill): पोर्टल पर जब आप लॉग-इन करेंगे, तो आपकी पहले से मौजूद जानकारी अपने आप फॉर्म में भर जाएगी। इससे आपका समय बचेगा और गलतियों की गुंजाइश भी कम होगी।

इमरजेंसी नंबर और ऑर्गन डोनेशन: नए नियमों के तहत आवेदन फॉर्म में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर देना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो अंगदान बनने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

FAQ

1. क्या ड्राइविंग लाइसेंस में पता और मोबाइल नंबर बदलने की फीस अभी से बंद हो गई है?

नहीं, यह सुविधा अभी तुरंत लागू नहीं हुई है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसका ड्राफ्ट नियम जारी किया है। सरकार ने इस पर आम जनता से 30 दिन के अंदर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इसे आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा।
Tags:
  • ड्राइविंग लाइसेंस के नियम
  • सड़क परिवहन मंत्रालय
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Driving Licence
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • सारथी पोर्टल
  • Sarathi Portal
  • Form 2A
  • ड्राइविंग लाइसेंस के बदलेंगे नियम
जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

By Ashish Bhardwaj

जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास

By Manya Jain

मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास
राजस्थान में रातें ठंडी, दिन में गर्मी, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार; कई शहरों में गिरा पारा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में रातें ठंडी, दिन में गर्मी, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार; कई शहरों में गिरा पारा
MPPSC-ESB के रिजल्ट में ही लिखी थी यह शर्त, हाईकोर्ट फैसले के बाद भी नतीजे क्यों रुके?

By Sanjay Gupta

MPPSC-ESB के रिजल्ट में ही लिखी थी यह शर्त, हाईकोर्ट फैसले के बाद भी नतीजे क्यों रुके?
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग, हैंडलर कुलवंत की तलाश तेज; एटीएस की निगरानी में जुटाए जा रहे सबूत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग, हैंडलर कुलवंत की तलाश तेज; एटीएस की निगरानी में जुटाए जा रहे सबूत
छत्तीसगढ़ में RSS की नई रणनीति, दो संभाग, दो प्रचारक, मोहन भागवत के प्रवास से बढ़ी हलचल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में RSS की नई रणनीति, दो संभाग, दो प्रचारक, मोहन भागवत के प्रवास से बढ़ी हलचल
मेधावी छात्र लैपटॉप योजना: 17 साल में तकनीक बदली, कीमतें बढ़ीं, लेकिन छात्रों के हाथ आज भी वही 25 हजार

By Aman Vaishnav

मेधावी छात्र लैपटॉप योजना: 17 साल में तकनीक बदली, कीमतें बढ़ीं, लेकिन छात्रों के हाथ आज भी वही 25 हजार