इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण का बयान- पीएम नहीं तो कौन लेगा क्रेडिट ? पहले की सरकारें इसरो को नहीं देती थीं बजट

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण का बयान- पीएम नहीं तो कौन लेगा क्रेडिट ? पहले की सरकारें इसरो को नहीं देती थीं बजट

BHOPAL. इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नंबी नारायण पहले की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कह रहे कि पहले की सरकारें इसरो को बजट नहीं देती थी। पहले इसरो से बजट पूछा नहीं जाता था बस दे दिया जाता था। बीजेपी ने इस वीडियो को अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया है। 




— BJP (@BJP4India) August 27, 2023



इसरो के पुराने दिनों को किया याद



नंबी नारायण वायरल वीडियो में इसरो के पुराने दिनों को याद करते हुए कह रहे हैं कि पहले की सरकारों ने इसरो को तब तक बजट नहीं दिया था जब तक उन्हें इसरो की साख पर भरोसा नहीं हो गया। नंबी नारायण ने आरोप लगाया है कि पहले इसरो के पास न तो खुद की कार थी और न ही जीप। पहले हमारे पास एक बस हुआ करती थी वो भी शिफ्ट में काम करती थी। 



पीएम के अलावा और कौन लेगा क्रेडिट



चंद्रयान-3 की कामयाबी का क्रेडिट लेने वाले सवाल पर नंबी नारायण ने कहा कि यह एक बचकाना सवाल है। जहां भी नेशनल प्रोजेक्ट की बात होगी पीएम ही क्रेडिट लेंगे। उनके अलावा आप किसे क्रेडिट देंगे। उन्होंने कहा कि आप भले ही उन्हें पंसद करें या न करें लेकिन आप क्रेडिट छीन नहीं सकते। 



नंबी नारायण पर लगा था जासूसी का आरोप



नंबी नारायण पर इसरो के प्रोजेक्ट की जासूसी करने का भी आरोप लगा चुका है। इन आरोपों के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जासूसी के आरोपों के खिलाफ नंबी नारायण ने सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सारे आरोपों से बरी कर दिया था। 


नंबी नारायण का पहले की सरकारों पर आरोप इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण nambi narayan on earlier government chandrayan-3 india on moon isro ex scientist nambi narayana इसरो को नहीं मिलता था बजट
Advertisment