दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप, बॉर्डर पार भी महसूस हुए झटके
Raj Singh | Jan 07, 2025, 08:03 IST
earthquake
आज सुबह करीब 6.38 बजे देश के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल के पास तिब्बत क्षेत्र में था।
आज सुबह करीब 6.38 बजे देश के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल के पास तिब्बत क्षेत्र में था। भूकंप के झटके केवल देश तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि बांग्लादेश, भूटान, चीन और कई अन्य देशों में भी यह महसूस किए गए।
एमपी समेत देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बता दें कि दिल्ली-NCR, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 रिक्टर स्केल थी। इसका केंद्र तिब्बत के शिजांग क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का असर नेपाल, भूटान और भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी देखने को मिला। हालांकि, अब तक भारत, नेपाल और चीन में भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
![earth]()
देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप तब आता है जब पृथ्वी की अंदरूनी सतह पर मौजूद प्लेट्स आपस में टकराती हैं। जब इन प्लेट्स के किनारे मुड़ने लगते हैं और दबाव बढ़ता है, तो ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। इस प्रक्रिया में ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है, जिससे भूकंप आता है। पृथ्वी के अंदर कुल 7 प्रमुख प्लेट्स हैं, जो निरंतर घूमती रहती हैं।
भूकंप की तीव्रता और नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली
भूकंप के झटके बेहद तेज थे, लेकिन फिलहाल इससे हुए नुकसान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और यह लगभग 6.35 बजे आया था। इस भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बिहार में भूकंप के झटके
earth
देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप का कारण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA