राहुल गांधी के चुनाव फिक्सिंग के आरोपों को चुनाव आयोग ने नकारा, दिया ये जवाब

thesootr Desk | Jun 07, 2025, 20:19 IST
Photograph: (the sootr)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में 'धांधली' के आरोपो का चुनाव आयोग ने बिंदुवार खंडन किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। महाराष्ट्र की मतदाता सूची को लेकर लगाए आरोप पूरी तरह से निराधार है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में 'धांधली' के आरोपो का ECI ने बिंदुवार खंडन किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। महाराष्ट्र की मतदाता सूची को लेकर लगाए आरोप पूरी तरह से निराधार है। ईसीआई ने कहा कि सभी तथ्य व प्रमाण ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।



राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर यह लगाए थे आरोप

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा पर धांधली करने का आरोप लगाया था। उन्होंने चुनाव आयोग पर सांठगांठ करने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर बताने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता गांधी ने आशंका जताई कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी इसे दोहराया जा सकता है।



ये भी पढें...



बांके बिहारी कॉरिडोर पर संग्राम, वृंदावन में खत्म हो जाएंगी कुंज गलियां, क्या नए मंदिर में जाएंगे ठाकुरजी?



इंदौर के राजा-सोनम केस की जांच CBI करेगी, CM डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की बात



गांधी ने एक समाचार पत्र में लिखे लेख में जताई चिंता

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने एक समाचार पत्र में लिखे अपने लेख में आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी इसी प्रकार की आशंका जताई। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को 132 सीटें व गठबंधन को 288 में से 235 सीटों बम्पर जीत मिली थी। अपने इसी लेख को राहुल गांधी ने मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए चिंता जतातें हुए आरोप लगाए।



चुनाव आयोग ने कहा गांधी के दावें बेतुके

कांग्रेस नेता के आरोपों का खंडन करते हुए ईसीआई ने कहा कि बार-बार तथ्यहीन आरोप लगाकर कानून की अवहेलना की जा रही है। इन आरोपो से आपके हजारों प्रतिनिधियों की ईमानदारी पर सवाल खड़े होते है वरन लाखों चुनाव अधिकारियों का मनोबल भी गिरता है। चुनाव आयोग ने कहा मतदाताओं का समर्थन नहीं मिलने के कारण यह परिणाम आए है। अब चुनाव आयोग पर समझौतें के आरोप लगाना सरासर गलत है।



ये भी पढें...



रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स ने की 86.74 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा



बेच डाली 60 एकड़ सरकारी जमीन, पेशी से बच रहे 3 IAS को लोकायुक्त ने दी कड़ी चेतावनी



एक नजर में राहुल के आरोप

  1. वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया
  2. मतदान प्रतिशत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया
  3. फर्जी मतदान हुआ और बाद में सबूत छिपाए गए
  4. मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया
  5. चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए बनी पैनल में हेराफेरी की

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राहुल गांधी
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • मतदाता सूची
  • ECI